POLITICS; ‘दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए नहीं’, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल ने रविवार (20 सितंबर) को कहा कि सरकार के पास दिया जलाने के पैसे पर छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने के लिए पैसे नहीं है. उन्होंने मध्यप्रदेश के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस दौरान एक छात्रा ने राहुल के सामने अपनी बात रखी थी.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? यह सवाल कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा. गाँव से पढ़ने शहर आई. हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है. सिर्फ़ सुरक्षित रहने में लाखों ख़र्च हो जाते हैं.’कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल ने रविवार (20 सितंबर) को कहा कि सरकार के पास दिया जलाने के पैसे पर छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने के लिए पैसे नहीं है. उन्होंने मध्यप्रदेश के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस दौरान एक छात्रा ने राहुल के सामने अपनी बात रखी थी.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? यह सवाल कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा. गाँव से पढ़ने शहर आई. हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है. सिर्फ़ सुरक्षित रहने में लाखों ख़र्च हो जाते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हर महीने किराए की चिंता, और बेघर होने का डर, इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है. कई लड़कियाँ इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं. सिर्फ़ इसलिए कि रहने की जगह नहीं है. और आवास भत्ता? महंगाई के साथ बढ़ता नहीं, ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है. पीएम नरेंद्र मोदी जी, उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘छात्राओं के सिर्फ सुरक्षित रहने में लाखों खर्च हो जाते हैं. हर महीने किराए की चिंता और बेघर होने का डर इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है. कई लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं. सिर्फ इसलिए कि रहने की जगह नहीं है. आवास भत्ता महंगाई के साथ बढ़ता नहीं और ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है.’

छात्रों के बिना मजबूत नहीं हो सकता देश – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘यह व्यवस्था क्या है, छात्र क्या होता है, और उसे व्यवस्था कैसे दबा रही है? छात्र के भविष्य को व्यवस्था चुनौती दे रही है. युवा देश के भविष्य हैं और युवा के बगैर कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता है. छात्र के अंदर अलग-अलग गुण होते हैं. छात्र में सबसे बड़ा गुण सवाल पूछने का होता है. छात्र प्राकृतिक तौर पर सवाल पूछते हैं और जिज्ञासु होते हैं, अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछते हैं. छात्र मोहब्बत-पसंद होते हैं, वे नफरत नहीं करते हैं, एक-दूसरे से प्यार से बर्ताव करते हैं, और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. उनमें मानवता की भावना होती है.’

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    BJP; भाजपा से मोहभंंग का दौर, दो महीने में कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई समेत 156 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अभी दो साल का समय बाकी है। सभी निगम-मंडल -प्राधिकरण में पद भर दिए गए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक किरण देव स्वास्थ्य लाभ…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र