POLITICS; ‘बीजेपी योगी को हटा देगी’ केजरीवाल को CM योगी का करारा जवाब- ‘ वे अपनी सत्ता के साथ मुझे..’

फतेहपुर,  फतेहपुर जिले की बिंदकी विधानसभा के जोनिहा कस्बे में केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. इस दौरान सीएम योगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद बीजेपी सीएम योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा देगी.’

सीएम योगी ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अभी-अभी जेल से छूटे हैं, इसलिए जेल का साइड इफेक्ट उन पर हो रहा है. साइड इफेक्ट इस रूप में, उन्होंने लगता है कि सत्ता अगर गई तो गई. अपनी सत्ता के साथ मुझे जोड़ते हैं. मैं उन्हें जवाब देता चाहता हूं कि मैं एक योगी हूं. मेरे लिए नेशन फर्स्ट है. देश के लिए सनातन हिंदू धर्म के लिए एक जन्म नहीं सौ जन्म, एक बार नहीं, सौ बार हम सत्ता को ठुकरा सकते हैं, अपना सर्वस्व न्योछावर करेंगे.’

हम लोगों का जो कुछ का भी है, वह जनता जनार्दन के लिए : योगी
सीएम योगी ने आगे कहा, ‘हम लोगों का जो कुछ का भी है, वह जनता जनार्दन के लिए है. हमारे आगे-पीछे कोई नहीं है. जैसे पहले थे, वैसे ही आगे रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री हैं तो अपने नेता के मिशन के लिए योजनाओं को जमीन पर उतारकर काम कर रहे हैं. साथ-साथ बेटी और व्यापारी की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था भी कर रहे हैं. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी कर रहे हैं तो माफियों और दंगाइयों का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं.’

सीएम योगी ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, ‘आपने कांग्रेस के खिलाफ अन्ना हजारे आंदोलन को कलंकित किया. अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ पवित्र आंदोलन चलाया था. आज भारत के विकास को बाधित करने वाली कांग्रेस को गले का हार बना लिया. यही कारण है कि संगत का असर होता है. कांग्रेस के साथ भ्रष्टाचार करते-करते खुद जेल के पीछे चले गए. आप साइड इफेक्ट को मुझ पर मत थोपिए.’

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब-कांग्रेस परिवार और समाज को बांटने की राजनीति कर रही

    0 भाजपा के बड़े नेता सरकार से नाराज! डॉ. चरणदास महंत बोले- मंत्री कंबल ओढ़कर घी पी रहे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट…

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर