POLITICS; भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अक्टूबर के पहले सप्ताह में कर सकती है बड़ी बैठक

 रायपुर, प्रदेश भाजपा में हालिया संगठनात्मक बदलाव के बाद अब नए पदाधिकारियों के छत्तीसगढ दौरे का इंतजार है। नए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के 30 सितंबर के बाद रायपुर पहुंचने की संभावना है। उनके दौरे को संगठन की आगामी कार्ययोजना के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ संगठन की मौजूदा कार्यप्रणाली, मैदानी गतिविधियों और आगामी चुनौतियों को लेकर पार्टी नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।

स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ प्रवास

भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर हुए फेरबदल में कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का संगठन महामंत्री बनाया गया है, जबकि पवन साय को झारखंड और अजय जामवाल को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में नए संगठन महामंत्री के सामने प्रदेश संगठन को समझने और मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करने का पहला चरण रहेगा। इधर, भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी नियुक्त किया है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में स्मृति ईरानी के संभावित रायपुर दौरे से प्रदेश संगठन की रणनीति को आगे बढ़ाने का सिलसिला शुरू हो सकता है। हालांकि उनके दौरे की तारीख की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नए सिरे से संगठन की समीक्षा होगी

माना जा रहा है कि कर्मवीर सिंह के रायपुर आने के बाद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और संगठन के मैदानी नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी। जिलों से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हो सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग पर उडीसा में 12 घंटे का बंद, पाठ्यपुस्तकों में गंभीर गलतियों का आरोप

    भुवनेश्वर, स्कूली पाठ्यपुस्तकों में कथित तौर पर कई गंभीर गलतियां सामने आने के बाद ओडिशा में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे को लेकर नवनिर्माण कृषक संगठन…

    MARCH; विधायक पुरंदर की नशामुक्ति पदयात्रा के छठवें दिन सीएम साय होंगे शामिल,फाफाडीह चौक से शुरू होगी पदयात्रा

    रायपुर, प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नशामुक्ति जनजागरण अभियान चलाया जा…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर