POLITICS; मुठभेड़ में जवानों ने गूंगे युवक को मार दी गोली,पीसीसी चीफ बोले-निर्दोष ग्रामीणों की हत्या,तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होगा

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कल एक प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया । उन्होंने नारायणपुर में कांग्रेस नेता की हत्या, बीजापुर में नक्सल मुठभेड़ तथा बीजापुर में बम विस्फोट में बच्चों की मौत पर भी सवाल खड़ा किया। अहाता आबंटन में भ्रष्टाचार पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया, इसके साथ ही दावा किया कि प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना तय है।

नारायणपुर कांग्रेस नेता की हत्या की निंदा, हत्या के लिये भाजपा सरकार दोषी

पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि नारायणपुर जिले में कांग्रेस के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है। पूरी कांग्रेस पार्टी अपने मृत नेता के परिजनों के साथ खड़ी है। इसके पहले भी दंतेवाड़ा में हमारे नेता जोगा पोयाम की भी हत्या हुई थी। जब भाजपा नेताओं की हत्या होती है तब भाजपा उसे टार्गेट कीलिंग बताती है, हमारे नेताओं की हत्या हो रही है इस पर सरकार चुप्पी साधे हुये है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है राज्य में आपराधिक घटनायें बढ़ गयी। अपराधी बेलगाम हो गये है। राजधानी से लेकर सरगुजा, बस्तर तक कोई सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है।

बीजापुर के पीडिया में हुई नक्सल मुठभेड़ पर सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजापुर जिले के पीडिया में हुई नक्सली सुरक्षा बलो के मुठभेड़ पर गांव वालों ने सवाल खड़ा किया है। गांव वालों का कहना है कि इस घटना में निर्दोष मारे गये है। इस घटना में एक गूंगे युवक सन्नो की भी हत्या हुई है। गांव वालों के सवालों के बाद कांग्रेस पार्टी ने इस घटना की जांच का निर्णय लिया है। वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच कमेटी में संयोजक संतराम नेताम, विधायक इंद्र शाह मंडावी, विधायक विक्रम मंडावी, विधायक जनक राम ध्रुव, विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला अध्यक्ष रजनु नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियाम सदस्य है।
जांच कमेटी के रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस पार्टी इस घटना पर अपनी रणनीति बनायेगी। कांग्रेस पार्टी पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करती है।

मोर्टार विस्फोट में मासूम बच्चों की दुखद मौत

बीजापुर में मोर्टार/प्रेशर बम के विस्फोट में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी है। कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुये जांच कमेटी बनाया है जो घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी लेगा अपनी रिपोर्ट सौंपेंगा। मोर्टार कहां से आया? किसका था? नक्सलियों का है या सुरक्षा बलों का, सभी पहलू की जांच आवश्यक है। बस्तर का आम आदमी नक्सली सुरक्षा बल के दो पाटों में पिस रहा है। इस प्रकार के हालात को हमने अपनी सरकार के दौरान विश्वास, विकास, सुरक्षा के मूल मंत्र से रोका था। लेकिन अब फिर से वहीं दुखद दौर शुरू हो गया है। घटना की जांच के लिये कांग्रेस ने जांच कमेटी बनाया है।

अहाता आवंटन में घोटाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पांच सालों तक शराबबंदी को लेकर बयानबाजी करने वाली भाजपा सरकार में आने के बाद शराब घोटाले में लग गयी है। अहाता के आबंटन में घोटाला किया गया है। एक ही ई-मेल आईडी से 69 टेंडर भरे गये, सभी स्वीकृत भी हुये। सरकार शराबबंदी करने के बजाय ए.सी. अहाते बना कर शराब की खपत बढ़ा रही है। हम सरकार से पूछना चाह रहे कि पूर्ण शराबबंदी कब लागू होगी?

तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होगा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि बस्तर के कोंटा विधानसभा, दुर्ग के पाटन और भिलाई विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना तय है। यहां पर कांग्रेस के विधायक भूपेश बघेल, कवासी लखमा, देवेंद्र यादव सांसद का चुनाव जीत रहे है। रायपुर दक्षिण के भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल यथावत होंगे। वे रायपुर लोकसभा का चुनाव हार रहे है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर PM मोदी से सीएम की हुई विस्तृत चर्चा

    नईदिल्ली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं…

    POLITICS; बिजली के दाम कम करने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने 1 अगस्त से कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

    रायपुर , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली के दाम की बढ़ोत्तरी वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने एवं 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र