POLITICS; साय कैबिनेट में धान की कीमत 3100 रू., 500 रू में गैस सिलेंडर और महिलाओं को 1000 रू महीना देने पर निर्णय नहीं होना जनता के साथ

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल की बैठक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि साय की मंत्रिमंडल की बैठक से प्रदेश की जनता मोदी की गारंटी को लागू होने की उम्मीद कर रही थी। प्रदेश में अभी धान खरीदी चल रहा है और किसान धान की कीमत 3100 रू प्रति क्विंटल एक मुश्त पंचायत भवन में मिलने का इंतजार कर रहे हैं। किसान 2 लाख रू तक कर्ज माफ होने, न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि जारी होने, महतारी वंदन योजना की 60 लाख फॉर्म भर चुकी महिलाएं 1000 रू महीना एवं प्रदेश के 73 लाख से अधिक परिवार 500 रू में रसोई गैस के सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन उनके हाथ निराशा  ही लगी। भाजपा की सरकार ने आदतन प्रदेश की जनता के साथ एक बार फिर वादाखिलाफी की है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद आदिवासियों के भावनाओं के विपरीत हसदेव में जंगलों की कटाई हो रही है जिसका पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। प्रदेश की जनता ने उम्मीद किया था पहली कैबिनेट की बैठक में भाजपा की सरकार हसदेव में जंगल की कटाई रोकने पर कड़े फैसला लेगी। इस दिशा में कोई निर्णय नहीं करना भाजपा और अडानी के बीच के जंगल कटाई के अनुबंध को उजागर करता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    POLITICS; महिला आरक्षण कानून बन चुका, निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं-मो.अकबर

    रायपुर, पूर्व केबीनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक बयान जारी कर कहा है कि लोकसभा में 131 वां संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाने के पश्चात् भाजपा लोगों को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…