POLITICS; सीएम साय का यू टर्न, तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा, केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरुप विकसित होगा

*मुख्यमंत्री ने कहा – न चौक का नाम बदल रहे हैं, न उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जा रही है*

रायपुर, साहू समाज के तीब्र विरोध के बाद मुख्यमंत्री ने यू टर्न ले लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा रहा है और न ही उसके मूल स्वरूप के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के तहत विकसित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी को भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा, इसे केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी।

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने को लेकर बवाल! साहू समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- पहचान मिटाने नहीं देंगे

छत्तीसगढ़ में चौक-चौराहों के नाम बदलने को लेकर सियासत गर्मा गई है. प्रदेश सरकार के एक फैसले ने राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में नया विवाद खड़ा कर दिया है. मामला राजधानी के सबसे व्यस्त और चर्चित तेलीबांधा चौक से जुड़ा है, जिसका नाम बदलने की घोषणा के बाद विरोध शुरू हो गया है.

दरअसल मुख्यमंत्री साय ने कल एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत कुल 38 चौक-चौराहों का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किया जाएगा. इस लिस्ट में रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है. सरकार का कहना है कि ये नाम सेवा और समर्पण के संकल्प को दर्शाएगा.लेकिन सरकार की इस घोषणा के 24 घंटे के अंदर ही विरोध के सुर तेज हो गए हैं. सबसे पहले साहू समाज ने इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है. समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि तेलीबांधा चौक सिर्फ एक चौक नहीं है, बल्कि ये साहू समाज की ऐतिहासिक पहचान और उनके कारोबार से जुड़ा हुआ नाम है. समाज ने साफ कहा है कि वे किसी भी कीमत पर इस चौक का नाम बदलने नहीं देंगे और जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे.

इन्होंने भी उठाए सवाल

कांग्रेस ने भी सरकार को घेर लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस फैसले का विरोध किया है. उन्होंने लिखा है कि सरकार को विकास के मुद्दों पर काम करना चाहिए, न कि चौक-चौराहों के नाम बदलने में समय बर्बाद करना चाहिए. जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सरकार के इस फैसले को छत्तीसगढ़ की मौलिकता के साथ खिलवाड़ बताया है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रदेश के पारंपरिक नामों को मिटाकर नए नाम थोपे जा रहे हैं, जो छत्तीसगढ़िया अस्मिता के खिलाफ है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 25 अक्टूबर से गांवों में चौपाल लागाएगी कांग्रेस, एसआईआर और वोट चोरी को लेकर बड़ा अभियान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में SIR और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने की तैयारी की है। दिल्ली में हुई AICC की बैठक में…

    MODI; प्रदेश के 38 स्थानों पर बनेंगे सेवा ज्योति संकल्प चौक, सीम साय ने मशाल लेकर किया ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का नेतृत्व

    0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा – मुख्यमंत्री , तेलीबांधा चौक भी ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा