जनपद पंचायतों में भी कांग्रेस की एक तरफा जीत
पंचायत चुनाव, कांग्रेस के 109 जनपदों में जीत का दावा
रायपुर। कांग्रेस को जनपद पंचायतों में भी बडी जीत मिली है।करीब 109 जनपदों में कांग्रेस के अध्यक्ष बने है। इससे कांग्रेस में जश्न का माहौल है।
कांग्रेस ने जनपद पंचायत के चुनाव में भी एकतरफा जीत का दावा किया है। 146 में से 109 जनपद जनपद पंचायतों में कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि भाजपा 34 जनपदों में विजय हुई है इस तरह से कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल की है। पंच– सरपंच के चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित दावेदारों की जीत का दावा किया गया था। बहरहाल आज हुए चुनाव में जनपद पंचायतों में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। पिछले दिनों त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव के तहत पंचायतों के चुनाव हुए थे। इसमें से निर्वाचित जनपद सदस्यों ने आज जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव किये । कांग्रेस ने दावा किया है कि उसे 109 जनपद पंचायतों में जीत मिली है और उसके अध्यक्ष बने हैं। जबकि भाजपा को 34 , बसपा को एक एवं माकपा को एक जनपद में जीत मिली। इस जीत से कांग्रेसमें जश्न का माहौल है, जबकि भाजपा कुछ मायूस है।
आज जिला पंंचायत अध्ययक्ष–उपाध्यक्ष का चुनाव
इधर कल 14 फरवरी को प्रदेेेेश के जिला पंंचायतो मेंं अध्यक्ष् एव उपाध्यक्षोंं के चुनाव होगे जिलाा पंंचायत सदस्यो के चुनाव हो चुके है कांग्रेेेस -भाजपा दोनों नेे अपनी-अपनी रणनीति बनाई हैै । उनके पर्यवेेेेक्षक अपने-अपने समर्थक सदस्यों के साथ अध्यक्ष -उपाध्यक्ष का चुनाव लडने डटे हुए हैैै।।
सरकार की नीति को दिया जीत का श्रेय
कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि जनपद पंचायत के अभी तक प्राप्त चुनाव परिणामों के अनुसार 109 जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। भाजपा अभी तक सिर्फ 34 जनपद पंचायतों में काबिज हो पाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव, चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और खासकर 10 में से 10 नगर निगम के बाद 145 जनपद पंचायतों में 109 जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा होना उल्लेखनीय सफलता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से मिलकर जनपद पंचायत चुनावों में शानदार जीत पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन के साथ कांग्रेस मीडिया विभाग के साथियों ने बधाई दी। जनपद पंचायत चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ग्रामीण मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाये गये कार्यक्रमों और कांग्रेस की नीतियों की जीत है।
386573 347782Howdy! Do you know if they make any plugins to safeguard against hackers? Im kinda paranoid about losing everything Ive worked hard on. Any suggestions? 916547
534945 685928Its not that I want to duplicate your site, but I really like the style. Could you tell me which style are you making use of? Or was it custom created? 244503
609847 696363Satisfying posting. It would appear that a lot of the stages are depending upon the originality aspect. Its a funny thing about life if you refuse to accept anything but the best, you quite often get it. by W. Somerset Maugham.. 668170
10975 786389Wow! This can be one particular of the most helpful blogs We have ever arrive across on this subject. Really Great. Im also an expert in this topic so I can comprehend your hard work. 588897