राज्यसभा में साहू समाज को प्रतिनिधित्व देने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
रायपुर, साहू समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिल कर राज्यसभा में इस बार साहू समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम में जोन अध्यक्ष बनाने पर भी चर्चा की। राज्यसभा में मनोनयन केे लियेे नामांकन शुरु हो गया है।
सीएम से मिलकर मांग करने वाले इस प्रतिनिधि मंडल में हनुमंत साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष, चित्ररेखा साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, विद्यया देवी साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, दुर्गा साहू संयुक्त सचिव प्रदेश साहू संघ, कृष्ण कांत साहू संयुक्त सचिव प्रदेश साहू संघ, जानकी साहू संगठन सचिव, सुशीला साहू संरक्षक महिला प्रकोष्ठ, लीलाधर साहू उपाध्यक्ष शहर जिला साहू संघ, सोनू साहू पूर्व संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, अश्वनी साहू मीडिया प्रभारी शहर जिला साहू संघ, अन्नू साहू पूर्व जोन अध्यक्ष नगर निगम, उत्तम साहू पार्षद, दिलीप साहू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ शामिल रहे।
43978 91843So funcy to see the post within this blog. Thank you for posting it 185793