POLITICS;’मोदी महिला विरोधी, दूसरों के खिलाफ कुछ भी बोल देते हैं…’, शरद पवार ने पीएम पर किया हमला

बीड, एजेंसी, राकांपा (शरद चंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया है कि वह अपनी आलोचना बर्दाश्त नहीं कर सकते, लेकिन दूसरों के खिलाफ कुछ भी बोल देते हैं। यह हमला मोदी द्वारा ‘नकली राकांपा’ को अजीत पवार की राकांपा से हाथ मिलाने की सलाह दिए जाने के एक दिन बाद आया है।

बीड से राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार बजरंग सोनावणे के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए शरद पवार ने मोदी पर मुसलमानों को खुलेआम निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें सभी जातियों और पंथों के नागरिकों के साथ खड़ा होना चाहिए। लेकिन, उनमें मुसलमानों के प्रति नफरत साफ झलकती है। लोगों को ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए, जिससे चुनाव में मोदी को मदद मिले।

उन्होंने मोदी को महिला विरोधी और किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में किसानों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। उनकी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों पर भी आंखें मूंद ली है। अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी सत्ता के दुरुपयोग और अहंकार का उदाहरण हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अपनी रैलियों के दौरान प्रधानमंत्री ने भी शरद पवार पर तीखे हमले किए थे। पुणे में आयोजित एक चुनावी रैली में मोदी ने उनका नाम लिए बिना पवार को ‘भटकती आत्मा’ करार दिया था, जो दूसरों के अच्छे काम को खराब कर देता है।

शुक्रवार को मोदी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) को चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ विलय करके मरने के बजाय क्रमश: उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ जाने की सलाह दी थी। प्रधानमंत्री की इस सलाह पर तुरंत पलटवार करते हुए शरद पवार ने कहा था कि वह उन लोगों के साथ गठबंधन नहीं करेंगे जो संसदीय लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;कैबिनेट मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं, भाजापा दफ्तर में सहयोग केंद्र सोमवार से फिर होगा शुरू

    रायपुर. आसन्न विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अब रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाना शुरु कर दिया है। इसी बहाने अब उनकी बातों को सुनने…

    POLITICS; छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर PM मोदी से सीएम की हुई विस्तृत चर्चा

    नईदिल्ली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र