ENVIRONMENT; विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को नवीन विश्राम गृह रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता

0 प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ विषय पर बनाने होंगे पोस्टर, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नगद पुरस्कार

 रायपुर, विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा 05 जून, 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मण्डल द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का विषय ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ रखा गया है।

प्रतियोगिता की समय सीमा 01 घण्टा 30 मिनिट रखी गयी है। पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में रखी गई है। प्रथम वर्ग 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग 13 से 17 वर्ष, तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष एवं चतुर्थ वर्ग दिव्यांगजनों का होगा। प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार चारों आयु वर्ग में पृथक-पृथक दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार रू. 5000/-, द्वितीय पुरस्कार रू. 3000/-, तृतीय पुरस्कार रू. 2000/- एवं दो सांत्वना पुरस्कार रू. 500/- दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होंगी। रजिस्टेªशन, प्रतियोगिता स्थल न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर पर किया जायेगा।

रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतिभागियों को प्रातः 9ः30 बजे उपस्थित होना है। प्रतिभागियों को ड्राईंग सीट मंडल द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। शेष सामग्री जैसे कार्ड बोर्ड एवं कलर्स इत्यादि प्रतिभागियों को स्वयं लाना होगा। विजेताओं को 5 जून, 2025 को ही नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। 

  • Related Posts

    AWARD; कलाकार सुनील तिवारी भारत के 100 प्रभावशाली भारतीयों की सूची में शामिल, डाक टिकट भी जारी

    रायपुर, कलाकार सुनील तिवारी छत्तीसगढ़ी सिनेमा (छालीवुड) और लोक संस्कृति के एक बेहद प्रतिष्ठित और बहुमुखी कलाकार हैं। वे एक सफल अभिनेता और सुरीले गायक होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की…

    FASTIVAL; बिलासपुर में दो दिनी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 4 दिसम्बर से , 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग

    *खेल संचालक ने तैयारियों का लिया जायजा, 30 नवम्बर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश* रायपुर, . प्रदेश के युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं का संगम आगामी…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..