POSTING;5 साल बाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता बहाल, डीके में ओएसडी के पद पर मिली पोस्टिंग

रायपुर, राजधानी के डीकेएस हाॅस्पिटल में हुए करोड़ों रूपये के घोटाले में निलंबित डॉ.पुनित गुप्ता को बहाल कर दिया गया है। मामले में डाॅ.पुनित गुप्ता को 5 साल की निलंबन अवधि के बाद रायपुर मेडिकल कॉलेज में ओएसडी के पद पर पोस्टिंग की गई है। बता दें कि पुनित गुप्ता DKS हाॅस्पिटल में पदस्थापना के दौरान अस्पताल अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे।

गौरतलब है कि राजधानी के डीकेएस अस्पताल में साल 2019 में अस्पताल अधीक्षक के पद पर पोस्टिंग के दौरान डीकेएस अस्पताल में करोड़ों की आर्थिक गड़बड़ी का आरोप लगा था। मामले में पूर्ववती कांग्रेस सरकार ने एक्शन लिया और अस्पताल अधीक्षक डाॅ.पुनित गुप्ता को 17 मई 2019 को निलंबित कर दिया गया था। पुनीत गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद हैं।

बता दें डीकेएस अस्पताल में उपकरण खरीद और अन्य मामलों में घोटाले सामने आने के बाद गोलबाजार थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था..इसके बाद से डाॅ.पुनित गुप्ता लगातार 5 सालों से निलंबित ही चल रहे थे। इस प्रकरण की जांच के बाद सरकार को पूरा मामला राजनीतिक साजिश प्रतीत हो रहा था। इस दौरान डॉ. गुप्ता द्वारा बिना किसी गंभीर आरोप के पांच साल के निलंबन को समाप्त करनेके लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। मामले की जांच के दौरान जांच आयुक्त द्वारा इस पर शासन स्तर पर फैसला लेने और कोई आपत्ति नहीं होने का अभिमत दिया गया था। इसके साथ ही डॉ. गुप्ता द्वारा लगाए गए आरोप के मामले में जांच के दौरान सहयोग करने की सहमति दी गई थी।

विभागीय जांच रहेगी जारी 

विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को अवर सचिव के हस्ताक्षर युक्त आदेश में उन्हें बहाल करते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। इस दौरान इस बात का भी जिक्र किया गया है कि उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी और निलंबन अवधि का निराकरण विभागीय जांच के गुण-दोष के आधार पर पृथक से किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा