SETUP;राज्य गठन के बाद पंजीयन विभाग के पुनरीक्षित सेटअप को मिली मंजूरी,रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की तैयारी     

रायपुर, वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी ने तत्काल पहल करते हुए रजिस्ट्री विभाग के पुनरीक्षित सेटअप को स्वीकृति दे दी है। इस नए सेटअप में पंजीयन विभाग में विभिन्न श्रेणी के 85 नए पद सृजित  किए गए हैं । इसके साथ ही मंत्री ओपी चौधरी ने पंजीयन विभाग के वर्तमान लागू सेटअप के विभिन्न श्रेणी के लगभग 100 रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दिया है।

विदित हो कि राज्य विभाजन के बाद से 24 वर्षों से रजिस्ट्री विभाग का  सेटअप रिवीजन लंबित था। रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी कर्मचारी लंबे समय से सेटअप पुनरीक्षण की मांग कर रहे थे। सेटअप रिवीजन नहीं होने से रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को पदोन्नति के अवसर नहीं मिल पा रहे थे। 25 से 30 साल की सेवा के बाद भी एक भी पदोन्नति नहीं मिल पा रहा था ,जबकि उनके समकक्ष दूसरे विभाग के अधिकारी कर्मचारी तीन चार पदोन्नति प्राप्त कर चुके होते थे।

राज्य विभाजन के बाद रजिस्ट्री विभाग का काम, दस्तावेज संख्या तथा राजस्व कई गुना बढ़ चुका है, लेकिन सेटअप रिवीजन नहीं होने से कर्मचारी अधिकारी काम के अत्याधिक बोझ से जूझ रहे है। राज्य विभाजन के बाद से दूसरे विभागों का सेटअप कई कई बार रिवाइज हो चुका है। पंजीयन विभाग के वर्तमान सेट अप रिवीजन में महानिरीक्षक  पंजीयन पुष्पेंद्र मीणा ने भी काफी प्रयास किया। सेट अप रिवीजन से राज्य के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। रिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी दिए जाने से राज्य के बेरोजगार युवाओं को तत्काल भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर पंजीयन विभाग को अपने कर्तव्यों को अधिक कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में आसानी होगी। सेट अप रिवीजन तथा रिक्त पदों पर भर्ती के मंजूरी दिए जाने से जनता को भी सुविधा होगी। छत्तीसगढ़ पंजीयन एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार श्रीवास ने सेटअप रिवीजन किए जाने और रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति दिए जाने का स्वागत किया है, तथा वर्षों से लंबित इस कार्य को तत्काल पूरा किए जाने पर मंत्री ओपी चौधरी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।     

  • Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा