WELCOME; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राज्यपाल रमेन डेका, सीएम साय के साथ विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया आत्मीय स्वागत

जशपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कल जशपुर आगमन पर आगडीह स्थित हवाई पट्टी पर अत्यंत गरिमामय, आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की सरलता, संवेदनशीलता और राष्ट्रप्रेम ने उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को भावविभोर कर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका , झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह स्वागत केवल औपचारिक नहीं था, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, आदिवासी अंचल की समृद्ध संस्कृति और जन–जन के सम्मान की भावना से ओतप्रोत एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। जशपुर की पावन भूमि पर राष्ट्रपति का आगमन समूचे अंचल के लिए गर्व, प्रेरणा और उत्साह का प्रतीक रहा।
राष्ट्रपति के स्वागत हेतु मंत्री रामविचार नेताम, सांसद चिन्तामणी महाराज, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी. शशि मोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    TRANSFER; पीएचई विभाग में 43 अफसरों के तबादले, कई इंजीनियर इधर से उधर हुए

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 26 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर…

    CGSPC; शिकायतों के बीच रजिस्ट्रार अश्विनी हटाए गए, डॉ. वर्मा को मिली छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी काउंसिल की आम सभा की हंगामेदार बैठक के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर को उनके पद से हटा दिया गया…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..