PRESS CLUB; जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल बोले-अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें चिंता का विषय, विश्वसनीयता ही मीडिया की सबसे बड़ी पूंजी

रायपुर, रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल और रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों से संवाद किया तथा प्रेस क्लब के विकास, मीडिया की बदलती चुनौतियों और जनसंपर्क की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि डिजिटल दौर में अटेंशन की होड़ ने पत्रकारिता के स्वरूप को बदल दिया है और मिसलीडिंग (भ्रामक) खबरों की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, “आज अटेंशन पाने का दौर है। लोगों का ध्यान आकर्षित करने की प्रतिस्पर्धा में कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं जो भ्रामक होती हैं। अटेंशन के लिए हो रही पत्रकारिता का यह स्वरूप हम सभी को सोचने पर मजबूर करता है।”
रजत बंसल ने कहा कि सोशल मीडिया और न्यू मीडिया माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के बीच विश्वसनीय, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। सरकार, समाज और मीडिया तीनों की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि सही और प्रमाणिक जानकारी लोगों तक पहुंचे। उन्होंने मीडिया से तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि बदलते दौर में विश्वसनीयता ही मीडिया की सबसे बड़ी पूंजी है। पत्रकारिता  के मूल्यों  की रक्षा के लिए उन्होंने प्रेस क्लब जैसी विश्वनीय संस्था से इस संबंध में आगे आने की अपील भी की|
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा ने कहा कि जनसंपर्क विभाग और पत्रकारिता एक-दूसरे के पूरक हैं। वरिष्ठ पत्रकार बृजेश चौबे ने कहा कि पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के बीच बेहतर समन्वय, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और परस्पर सहयोग की भावना समय की आवश्यकता है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने आज के डिजिटल युग में खबरे की तीव्रता के साथ-साथ भ्रम की धुंध फ्री फैलने की बात भी कही , उन्होंने पत्रकारिता के सिद्धांतों को नए माध्यमों में भी परंपरागत रूप से जिंदा रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष  रामावतार तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, विजय मिश्रा, यशवंत धोटे, प्रफुल्ल पारे, रवि भोई, राजेश जोशी, ,संजीव वर्मा, ई व्ही मुरली, समीर शुक्ला, संदीप तिवारी,मनीष वोरा, शंकर चंद्राकर, पप्पू फरिश्ता, प्रदीप चंद्रवंशी, विजय मिश्रा समेत वरिष्ठ पत्रकार एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व