CRIME;स्पा सेंटर पर देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला संचालक फरार, तीन युवतियों को कराया मुक्त

रायपुर, छत्तीसगढ़ में इन दिनों स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। प्रशासन भी इसके खिलाफ सजग और शतर्क होकर कार्रवाई कर रही है। राजधानी रायपुर में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। इस दौरान पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं और यह भी सामने आया कि स्पा की महिला संचालक अन्य राज्यों से लड़कियों को बुलाकर उनसे जबरन देह व्यापार करवा रही थी। यहां से  तीन युवतियों को मुक्त कराया गया। इनमें से कुछ युवतियां ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से लाई गई थीं। पूछताछ में पता चला कि इन्हें जबरन इस काम में धकेला गया था।

पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा के निर्देश और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को रायपुर शहर के 80 से अधिक स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया । इसी दौरान न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक स्पा सेंटर में अनियमितताएं पाई गईं। जांच में स्पा में काम करने वाली लड़कियों ने भी महिला संचालक द्वारा उनसे जबरन देह व्यापार कराने की बात कबूली। इसके बाद, न्यू राजेंद्र नगर थाने में महिला संचालक के खिलाफ पीटा एक्ट (PETA ACT) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला संचालक फिलहाल फरार है। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है।

दस्तावेजों की जांच, स्टाफ से पूछताछ जारी

पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेंटरों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की जांच की। खासकर उन लड़के-लड़कियों की पहचान की गई जो छत्तीसगढ़ के बाहर से आए थे।कुछ स्थानों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। संदेह के आधार पर कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

भिलाई में भी पडा था छापा

बता दें गत 12 मई को भिलाई के पॉश इलाके में एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खेल खुलेआम चल रहा था। मसाज का नाम लेकर अंदर सेक्स रैकेट का पूरा जाल बिछा था। पुलिस ने रेड मारकर इसका पर्दाफाश किया है। मौके से चार ग्राहक और स्पा सेंटर की संचालिका को पकड़कर स्मृति नगर चौकी लाया गया। लड़कियों को छोड़ दिया गया।मामले में पुलिस ने स्वतंत्र द्विवेदी (50) स्मृति नगर, राहुल चौधरी (25) राजीव नगर जामुल, विकास ग्रैंड्रे (25) जुनवानी चौक, धरमश्री खोब्रागढ़े (34) अटल विहार कॉलोनी राजनांदगांव , प्रिया सिंह (31) कोहका निवासी को गिरफ्तार किया है l

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई