CRIME; शहर में देह व्यापार का भंडाफोड़, युवती समेत दो आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़,  शहर के शिवा नगर इलाके में देह व्यापार के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित एक मकान पर दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से आरोपी राहुल यादव एवं उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रेड के दौरान नकदी राशि, मोबाइल फोन सहित आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

इस मामले में थाना कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत धारा 3, 4 और 5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसएसपी शशिमोहन सिंह ने इस कार्रवाई के बाद सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

  • Related Posts

    CRIME; हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र…

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र