PROTEST;तहसील कार्यालय में वकीलों का हंगामा, नकल कॉपी नहीं मिलने पर हुआ विवाद

रायपुर, राजधानी रायपुर के तहसील कार्यालय में नकल की कॉपी नहीं मिलने पर वकीलों द्वारा हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना कल की है।

जानकारी के अनुसार, कुछ वकील हाईकोर्ट में अपील दायर करने के लिए तहसील कोर्ट से दस्तावेजों की नकल कॉपी मांग रहे थे। आरोप है कि समय पर नकल कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे नाराज वकीलों ने तहसील कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वकीलों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और तहसीलदार को भी गाली दी। इतना ही नहीं, एक कर्मचारी से नाम के साथ उसकी जाति बार-बार पूछे जाने और मारने की धमकी देने की भी बात सामने आई है। हंगामे के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर भी रिश्वत लेने का आरोप लगाए जाने की चर्चा है।

आरोप – पैसा मांगने पर शुरू हुआ विवाद

वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह मामला बुधवार काे तहसीलदार ख्याति नेताम की कोर्ट का है। ख्याति नेताम वहां उपस्थित नहीं थी, किसी दूसरे की नेम प्लेग वहां लगा था। वहां कोई उमेश साहू करके व्यक्ति था। कल मेरी एसोसिकेट (जूनियर) वकील तहसील कार्यालय ऑर्डर की कॉपी लेने के लिए गई थी तो वहां के कर्मचारी ने कहा कि बिना खर्चे के काम नहीं होगा। इस पर विवाद खड़ा हुआ। मैंने सीधे रूप से कहा कि मैं पैसा नहीं दूंगा। मैं बिना पैसे के काम करने वाला व्यक्ति हूं। यहां दलाली का धंधा होता है। यहां वसूली का स्टाल लगाकर रखे हैं। एक तरफ सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती है, दूसरी तरफ यहां लोगों को परेशानी हो रही है। ऑनलाइन ऑफलाइन के चक्कर में लोगों को उलझा कर रखा गया है, यह बहुत दुखद है।

मामले की जांच की जाएगी – एसडीएम

इस मामले में SDM नंद कुमार चौबे ने कहा कि वकीलों को अगर ऐसी कोई शिकायत थी तो मेरे संज्ञान में लाना था। संबंधित तहसीलदार से शिकायत करनी थी। SDM ने इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के नाम पर साइबर ठगी, दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश

    भुवनेश्वर, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के नाम का गलत इस्तेमाल कर साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए लोगों…

    CRIME; जंगल में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’,205 करोड़ का गांजा–हशीश किया जब्त, दो पैडलर गिरफ्तार

    कोरापुट, ओडिशा पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 205 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। कोरापुट जिले में की गई इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM RELIEF; सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा,एक घंटे के भीतरइलाज शुरु करने पर मृत्यु की संभावना 50% तक कम

    PM RELIEF; सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा,एक घंटे के भीतरइलाज शुरु करने पर मृत्यु की संभावना 50% तक कम

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    RDA;आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में भारी छूट…टिकरापारा में 8 फ्लोर वाला रिहायशी कॉम्पलेक्स…

    RDA;आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में भारी छूट…टिकरापारा में 8 फ्लोर वाला रिहायशी कॉम्पलेक्स…

    ASSEMBLY; कांग्रेस विधायक ने रायपुर के फॉर्म हाउसों में रेव पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर उठाया सवाल, गृहमंत्री ने दिया जवाब