PROTEST;महंगाई और खाद संकट पर सरकार के खिलाफ भडक रहा किसानों में आक्रोश, बस्तर में निकला ट्रैक्टर मार्च

रायपुर, छत्तीसगढ़ में महंगाई, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और खरीफ सीजन के दौरान खाद-बीज की भारी किल्लत के कारण किसानों में राज्य सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इसके विरोध में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों ने राजनांदगांव, मुंगेली और गरियाबंद जैसे कई जिलों में व्यापक स्तर पर चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन किया है.अब खाद-बीज संकट और महंगाई को लेकर जगह- जगह किसान सड़कों पर उतर रहे हैं.

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के अनुसार, रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति में वैश्विक कारणों से कुछ बाधाएं आई हैं, जिससे निपटने के लिए सरकार ने पर्याप्त मात्रा में नैनो उर्वरक उपलब्ध कराए हैं।

कबीरधाम (कवर्धा) जिले में चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न करने और खाद की कमी को लेकर किसानों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन, जिला नारायणपुर के बैनर तले आज जिले के किसानों ने बढ़ती महंगाई और कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालते हुए धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ बाजार स्थल बखरूपारा में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया।

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा (तुमड़ीबोड़) और मुंगेली जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में हाईवे पर ही चूल्हा जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। [

राजिम (गरियाबंद) में किसानों ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली और आरोप लगाया कि उन्हें समय पर खाद-बीज नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी कृषि प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों और कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले खाद की महंगाई ने खेती-किसानी की लागत को कई गुना बढ़ा दिया है। ऐसे में किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने मांग की है कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती प्रभावित न हो।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IGKV; देश को कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें कृषि वैज्ञानिक और विद्यार्थी-डाॅ. चंदेल

    0 स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति डॉ. चंदेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लीरायपुर, देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय,…

    FORMING; गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

    अंबिकापुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव आज एक बार फिर देखने को मिला। वे आज सुबह जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया में…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार