PROTAST; युवती से सामूहिक बलात्कार के विरोध में सड़क पर उतरा आदिवासी समाज,आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

दुर्ग, आदिवासी युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा के विधानसभा क्षेत्र कवर्धा में आक्रोश का माहौला है। आज आदिवासी समाज ने सड़क पर उतरकर पीड़िता को मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन और धरना के कारण सिग्नल चौक पर यातायात ठप हो गया। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा।

आदिवासी समाज में आक्रोश

आदिवासी युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की इस जघन्य घटना के विरोध में आज आदिवासी समाज ने न्याय की मांग करते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सिग्नल चौक पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और हाथों में तख्तियां लेकर आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी, फांसी, उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई और पीड़िता को उचित मुआवजा देने की मांग की। कलेक्टर दफ्तर के सामने भी प्रदर्शन और धरना दिया गया।

आवागमन ठप, पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात किया। धरना-प्रदर्शन के कारण सिग्नल चौक पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। आदिवासी समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता को मुआवजा नहीं मिला, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है और इसके परिणाम की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस पर होगी। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अपहरण कर सामूहिक बलात्कार

जानकारी के मुताबिक, घटना दो दिन पहले की है। पीड़ित युवती देर रात अपने साथी के साथ उसके घर पर ठहरी हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवती घर से अकेली बाहर निकली, कुछ देर बाद उसका साथी भी वहां आ गया। तभी उसके परिचित युवक कार से वहां पहुंचे और दोनों को कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गए। महेंद्र शोरूम के पास कार में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और बाद में उसे बस स्टैंड के पास छोड़ दिया गया।

CCTV फुटेज और DVR जब्त

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और DVR को जब्त किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

     राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम ईटार के पास स्थित साल्हेवारा बांध में रविवार को नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि…

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली पर्व से पहले एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घूमाने के बहाने पीड़िता को नाबालिग अपनी बाइक से रजहि डैम के पास…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री