RAID;रायपुर स्टेशन परिसर में कुलियों को मदिरापान करते रंगे हाथ पकड़ा,अफसर ने कुली बनकर मारा छापा

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में आज दिनांक 6 मई, 2024 को सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने छदम वेश में आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में पाया कि कुली विश्राम गृह में  कुली मदिरापान करते हुए दिखाई दिए। जिस पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने गहन एतराज जताया एवं भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी ।

रायपुर स्टेशन पर कार्यरत कुली बिल्ला क्रमांक 165 सुभाष निर्मलकर ने लिखित में स्वीकार किया कि वह और उसके साथी मदिरापान कर रहे थे । सुभाष निर्मलकर के साथ भुवन साहू, अरुण निर्मलकर झराड प्रसाद भी साथ में मदिरापान कर रहे थे, भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इस हेतु उन्होंने संबंधित रेल कर्मियों को भी हिदायत दी और कुली का बिल्ला 165 क्रमांक जमा कर लिया गया है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि क्लॉक रूम में कार्यरत स्टाफ अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से कर रहे थे, यात्रियों से व्यवहार भी सौम्य था एवं स्टॉल पर ओवरचार्जिंग भी नहीं पाई गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने सभी यात्रियों को आगाह किया है कि किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधियां अगर स्टेशन में पाई जाती है तो तुरंत 139 रेलवे हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर