RAILWAY;ऑटोमेटिक सिग्नलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के विस्तार से छत्तीसगढ में सुरक्षित,तीव्र और निर्बाध रेल परिचालन

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक सिग्नलिंग प्रणालियों के व्यापक विस्तार के माध्यम से रेल परिचालन को और अधिक संरक्षित, तीव्र एवं समयबद्ध बनाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

रेलवे संरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से परंपरागत सिग्नलिंग प्रणाली के स्थान पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) एवं ऑटोमेटिक सिग्नलिंग जैसी उन्नत तकनीकों का तीव्र गति से विस्तार किया गया है, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना न्यूनतम हुई है तथा ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बना है।

*इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग – 11 स्टेशन
वर्ष 2025-26 में 11 स्टेशनों पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई, जिससे जटिल यार्ड संरचनाओं में भी सुरक्षित एवं निर्बाध ट्रेन संचालन सुनिश्चित हुआ। प्रमुख स्टेशन हैं –
गोंदिया (506 रूट), उरगा (46 रूट), किरोड़ीमल नगर (223 रूट), कोथारी रोड (41 रूट), रायगढ़ (286 रूट), सारागांव देवरी (117 रूट), चक्रधर नगर (174 रूट), कुरुद (32 रूट), बाराद्वार (198 रूट), पेंड्रा रोड (226 रूट) एवं बालपुर रोड (26 रूट)।

*इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग – 25 स्टेशन
25 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में उन्नयन/संशोधन कार्य कर संरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया गया। इससे सिग्नलिंग सिस्टम की विश्वसनीयता में वृद्धि हुई तथा निर्बाध परिचालन सुनिश्चित हुआ है।

*पैनल इंटरलॉकिंग – 09 स्टेशन
9 स्टेशनों पर पैनल इंटरलॉकिंग प्रणाली में संशोधन कर उसे अधिक संरक्षित एवं कुशल बनाया गया, जिससे ट्रेन परिचालन में सुगमता एवं संरक्षा सुनिश्चित हुई।

*ऑटोमेटिक सिग्नलिंग – 186 किलोमीटर
वर्ष 2025-26 में कुल 186 किलोमीटर में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली का विस्तार किया गया, जो संरक्षा एवं क्षमता वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रमुख सेक्शन
दगोरी–निपनिया (18 कि.मी.),
गुदमा–गंगाझरी (26 कि.मी.),
उरकुरा–सरोना (11 कि.मी.),
कोतरलिया–जामगा (27 कि.मी.),
चांपा–सारागांव (20 कि.मी.),
रायगढ़–चक्रधर नगर–कोतरलिया (30 कि.मी.),
निपनिया–भाटापारा (30 कि.मी.),
रायगढ़–जेएसपीएल–किरोड़ीमल नगर (24 रूट किमी) ।

*संरक्षा में गुणात्मक सुधार
ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के माध्यम से अब एक ही सेक्शन में एक साथ एक से अधिक ट्रेनें संरक्षित रूप से संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक ब्लॉक सेक्शन को छोटे-छोटे खंडों में विभाजित कर सिग्नलिंग व्यवस्था को और अधिक सटीक बनाया गया है, जिससे ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी स्वतः सुनिश्चित होती है।

* इस प्रणाली के लागू होने से—ट्रेनों के बीच सुरक्षित अंतराल बना रहता है ।
* सिग्नल फेल होने की स्थिति में स्वतः संरक्षा सुनिश्चित होती है ।
* मानवीय त्रुटियों की संभावना अत्यंत कम हो जाती है ।
* विफलता में उल्लेखनीय कमी आती है ।

*क्षमता एवं समयबद्धता में वृद्धि
ऑटोमेटिक सिग्नलिंग एवं इंटरलॉकिंग के विस्तार से ट्रेन संचालन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब एक ही रूट पर कम समय अंतराल में अधिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे लाइन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ ट्रेनों की समयबद्धता भी बेहतर हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRAIN; बालाजी मंदिर दर्शन के लिए तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति के मध्य सात फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन

    रायपुर, आगामी समर मौसम के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा अनेक समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की…

    RAILWAY; रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण 10 ट्रेने रद्द,चार ट्रेने बीच रास्ते से लौटेंगी

    रायपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….