RAILWAY;अटेंडर ने AC कोच को बना दिया ‘बार’, इस ट्रेन में हो रही थी मनपसंद शराब की तस्‍करी

दुर्ग, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और दुर्ग आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में अवैध शराब सप्लाई करने वाले अटेंडेंट को रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी एसी कोच में तैनात था और यात्रियों को उनकी मांग के अनुसार चोरी-छिपे विदेशी शराब और बियर उपलब्ध करा रहा था.

जांच में सामने आया कि आरोपी अटेंडेंट अपने बैग में शराब छुपाकर ट्रेन में ले जाता था. सफर के दौरान वह यात्रियों से संपर्क कर उनकी मांग के अनुसार व्हिस्की, रम, बियर जैसे विभिन्न ब्रांड उपलब्ध कराता था. यह पूरा काम वह बेहद गुप्त तरीके से करता था ताकि किसी को शक न हो.

आरपीएफ को पहले ही इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल गई थी. बताया गया था कि ट्रेन संख्या 22868 के एसी कोच में बड़ी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है और यात्रियों को ऑन-डिमांड सप्लाई की जा रही है. इसी इनपुट के आधार पर आरपीएफ ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की योजना बनाई.

छापेमारी में बरामद हुई शराब

जैसे ही ट्रेन दुर्ग स्टेशन पहुंची, संयुक्त टीम ने एसी कोच बी-7 में तैनात अटेंडेंट रीमन दास के सामान की तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके बैग से करीब 12.236 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसमें 3 फुल बोतल व्हिस्की, 1 फुल बोतल वोडका, 2 क्वार्टर व्हिस्की और 18 कैन बियर शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4,140 रुपये है. पूछताछ के दौरान आरोपी इस शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या परमिट पेश नहीं कर सका. इसके बाद पूरी शराब को जब्त कर लिया गया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

4-5 महीने पहले शुरू किया था काम

आरपीएफ प्रभारी राजीव सिन्हा ने बताया कि आरोपी दुर्ग के दीपक नगर का निवासी है और करीब 4-5 महीने पहले ही ट्रेन में अटेंडेंट के रूप में काम शुरू किया था. फिलहाल उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; छत्तीसगढ़ में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, फूंक से नहीं अब गंध से ही पकड़े जाएंगे चालक,हाईटेक मशीनों से होगी जांच

    रायपुर, सड़कों पर बढ़ती रफ्तार और नशे के खतरनाक मेल को रोकने के लिए राज्य पुलिस अब हाईटेक तरीके अपनाने जा रही है. ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने और शराब…

    CRIME; महिला IAS अफसर पर 95 लाख की ठगी का आरोप! जमीन दिलाने के नाम पर बड़ा खेल

    भुबनेश्वर, ओडिशा राज्य गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत IAS अधिकारी पर जमीन दिलाने का फर्जी वादा करके एक व्यक्ति से 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……