RAILWAY; कुम्हारी-सरोना व बिलासपुर-गतोरा लाइन ऑटोमेटिक सिग्निलिंग प्रणाली में परिवर्तित,एक साथ छह ट्रेने आएंगी

रायपुर/ बिलासपुर , सिगनल एवं दूरसंचार के क्षेत्र में मील का पत्‍‍थर ऑटो सिग्नलिंग रेलवे का भविष्य है। यह ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने के साथ-साथ प्रमुख जंक्शन स्टेशन के ट्रेफिक को नियंत्रित करने में मदद करता है । पहले जहॅा दो स्टेशनों के बीच एक ही ट्रेन चल सकती थी वहीं ऑटो सिग्नलिंग के द्वारा दो स्टेटशन की बीच दूरी के अनुसार 4, 5 या 6 ट्रेने भी आ सकती है। ऑटो सिग्नलिंग व्यवस्था बिना किसी अतिरिक्त स्टेशनों के निर्माण और रखरखाव के ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने की सुविधा प्रदान करती है । वर्तमान में बिना नई लाईन का निर्माण करे सेक्शन की क्षमता बढाने का यह सर्वोत्तम उपाय है । 

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रैल महीने मे ऑटो सिग्नलिंग के क्षेत्र मे उच्च मापदंड के हर नवीन सोपान को पूरा करते हुए 14 किलोमीटर आटो सिग्नलिंग के काम को पूरा किया है । कुम्हारी से सरोना (7 Km), बिलासपुर-गतोरा चतुर्थ लाइन (7 Km) को ऑटो सिग्नल मे बदला गया है । इस कार्य के सम्पन्न होने से नागपुर से सरोना तक ऑटो सिग्नलिंग पुर्ण हो गया है । सरोना से रायपुर भी अगले तीन माह मे पूर्ण कर लिया जायेगा ।

 दक्षिण पूर्व मध्यस रेलवे के प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री सुरेश कुमार सोलंकी के कुशल दिशा निर्देश में यह जोन अपने ऑटो सिग्नलिंग लक्ष्य के प्रति निरंतर अग्रसित हो रहा है । आने वाले समय में ऑटो सिग्नलिंग व्यवस्था दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे में अत्याधिक मालवाहक ट्रेनों की आवाजाही के कारण देर से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर बहुत हद तक विराम लगा सकता है, क्योंकि इस व्यवस्था से एक ब्लॉक सेक्शन में एक से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही सुनिश्चित किया जा सकेगा साथ ही कवच एवं केंद्रीकृत यातायात प्रणाली को लागू करने में भी लाभप्रद सिद्ध होगी ।

कटनी-बीना सेक्शन के गणेशगंज स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलाकिंग कार्य के फलस्वरूप बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस तीन दिन रद्द

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी-बीना सेक्शन के हरदुआ-मझगवां फाटक के मध्य तीसरी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया जायेगा । इसके फलस्वरुप दिनांक 29 अप्रैल से 01 मई 2024 तक गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल तथा दिनांक 01 मई से 03 मई 2024 तक गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी |

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर