RAILWAY; ट्रेन हादसे से बचाने वाले दो प्रहरियों को महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

रायपुर, रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के दो सजग प्रहरी को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक विजय कुमार साहू द्वारा सम्मानित किया गया।

रायपुर रेल मंडल के भिलाई स्टेशन में कार्यरत मालगाड़ी प्रबंधक, डी. आशीष राव ने दिनांक 10 अप्रैल’ 2024 को अपने ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी से एक दूसरी ट्रेन मे एक खराबी को देखा । जिसमे कि उस ट्रेन के एक वैगन के पहिया के हिस्से में दरार को देखा एवं इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गयी । उन्होने ने वैगन के उस टूटे हुए हिस्से का फोटो तत्काल उच्च अधिकारियों को भेजा । जिसकी वजह से समय रहते उस खराबी का उचित समाधान किया गया अन्यथा इसकी वजह से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी । श्री आशीष राव के तत्परता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।*

  इसी प्रकार नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन में कार्यरत मालगाड़ी प्रबंधक मन मोहन सैनी ने दिनांक 18 मार्च’ 2024 को माल गाड़ी से लाइन न॰-6 में कन्हान स्टेशन यार्ड मे प्रवेश कर रही थी,  इसी दौरान मन मोहन सैनी, मालगाड़ी प्रबंधक/गोंदिया ने लाइन नंबर 7 पर एक रेल फ्रैक्चर को देखा और इसकी सूचना उन्होने तुरंत वहाँ कार्यरत स्टेशन मास्टर को दी । तत्पश्चात,  ऑन ड्यूटी पोर्टर स्टाफ को भौतिक सत्यापन के लिए भेजा गया और टूटी हुई फिश प्लेट की पुष्टि हुई । उपरोक्त घटना की सूचना सभी संबंधित विभागों को दी गई  जिसके  फलस्वरूप रेल फ्रैक्चर  को दुरुस्त कर सुरक्षित रेल परिचालन को बहाल किया गया । इस प्रकार श्री मन मोहन सैनी के सूझबूझ एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई । 

           

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SEN JAYANTI; सेन जयंती 5 मई को,पदाधिकारी को दी गई जिम्मेदारी, विधायक करेंगे नए भवन का उद्घाटन

    रायपुर, अभनपुर ब्लॉक सेन समाज के नेतृत्व में रायपुर जिला स्तरीय सेन जयंती 5 मई को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती मनाने के लिए कार्यकारिणी पदाधिकारी का बैठक आहूत…

    AMBEDKAR; नवा रायपुर के अंबेडकर चौक में बाबा साहब की आदमकद कांस्य प्रतिमा का होगा अनावरण

    0 नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंतीरायपुर, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नवा…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…