रायपुर, गर्मी में रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए गए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले निरस्त की गई 14 यात्री ट्रेनों को बहाल कर दिया है. इन ट्रेनों का परिचालन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोबारा शुरू किया जा रहा है. यह बहाली आज यानि 19 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक जारी रहेगी.
ये ट्रेनें फिर से हुई बहाल
- गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक,
- गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू को भी 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक,
- गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक और गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक,
- गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर-गेवरारोड) मेमू को 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक और गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड-रायपुर) मेमू को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक,
- गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर-कोरबा) पैसेंजर को 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक,
- गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर को 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक,
- गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक,
- गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक,
- गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक,
- गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक.
शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें
- 19 से 22 अप्रैल 2026 तक 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा -रायपुर -कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, एक्सप्रेस बनकर चलेगी.
- गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया –झारसुगुड़ा मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक,
- गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई.






