RAILWAY; कर्मचारी हित में रायपुर रेल मंडल व यूनियन बैंक के मध्य समझौता, खाता खोलने पर मिलेगा लाभ

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, के रायपुर मंडल व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 14 जून को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किये गये। कार्यक्रम के प्रारंभ में बिरजा प्रसाद दासने इस समझौता ज्ञापन (MOU) पर विस्तार से जानकारी दी ।

मंडल रेल प्रबंधक रायपुर संजीव कुमार ने इस समझौता ज्ञापन से रायपुर मंडल के कर्मचारियों को होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला तथा कर्मचारियों को समझौता ज्ञापन (MOU) के लाभ पहुचाने के लिए यूनियन व एसोसिएशन को परामर्श भी दिया। इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में रायपुर मंडल के जो रेल कर्मचारी वेतन खाता रखेंगे उन कर्मचारियों को 10 लाख रूपये के निःशुल्क टर्म लाइफ इंश्योरेंस तथा 100 लाख तक के निःशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के साथ ही न्यूनतम दर पर वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा के अलावा अस्पताल नकद लाभ बैंक द्वारा अधिकतम 30,000 प्रतिवर्ष प्रदान करने के अतिरिक्त अन्य बहुत सी सुविधायें प्रदान की जायेंगी। इस समझौता ज्ञापन (MOU) को रायपुर मंडल की ओर से मंडल कार्मिक अधिकारी/प्रभारी राहुल गर्ग तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अनुज कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षर किये गये। कार्यक्रम में रायपुर मंडल के अधिकारीगण तथा यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEMBHARAT; भारत में Uber-Ola को टक्कर देने आ रहा Nembharat, बिना सर्ज प्राइसिंग के मिलेगी राइड

    नईदिल्ली, भारत के टैक्सी बाज़ार में Nembharat नाम का एक नया ऐप दस्तक देने वाला है, जो Uber और Ola जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती देगा. इस प्लेटफॉर्म की सबसे…

    RAILWAY; उरकुरा स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग में 177 यात्री बिना टिकट पकड़ाये,185 मामले दर्ज

    रायपुर, रायपुर रेल  मंडल  में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान 20 फरवरी को सुबह 08 बजे से…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई