RAILWAY; पश्चिमी DFC पर 3,922 टन के साथ प्रथम डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का संचालन

JNPT मुंबई से वडोदरा – 422 किमी, लोड 360 TEUs, कुल वजन: 3,922 टन

नईदिल्ली, भारतीय रेल ने JNPT मुंबई से वडोदरा तक पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन संचालित की। 21 अगस्त 2026 को एक महत्वपूर्ण परिचालन उपलब्धि हासिल करते हुए JNPT मुंबई से वडोदरा मंडल के वर्णामा स्थित CONCOR के GCT टर्मिनल के लिए पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का संचालन किया गया। इस ट्रेन के माध्यम से कुल 360 TEUs कंटेनर का परिवहन किया गया। इस लॉन्ग-हॉल ट्रेन ने लगभग 422 किलोमीटर की दूरी तय की। ट्रेन ने 21 अगस्त 2026 को 19:00 बजे JNPT से प्रस्थान किया।

ट्रेन की संरचना– इस लॉन्ग-हॉल फॉर्मेशन में दो डबल-स्टैक रेक को संयुक्त रूप से चलाया गया:

लीडिंग रेक-JNPT–वडोदरा | लोड: 45+1 | लोको: 60311 | वजन: 1,817 टन

ट्रेलिंग रेक-JNPT–वडोदरा | लोड: 45+1 | लोको: 24690 | वजन: 2,105 टन

दोनों रेक को मिलाकर इस फॉर्मेशन में कुल 360 TEUs का परिवहन किया गया। यह उपलब्धि एक ही लॉन्ग-हॉल मूवमेंट में बड़ी मात्रा में कंटेनरीकृत माल के परिवहन की भारतीय रेल की क्षमता को प्रदर्शित करती है।

लॉन्ग-हॉल डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेन के लाभ

टर्मिनल पर भीड़भाड़ में कमी

एक ही ट्रेन में अधिक संख्या में कंटेनरों का परिवहन होने से बंदरगाहों एवं टर्मिनलों पर कंटेनरों के dwelling time में कमी आएगी। इससे टर्मिनल पर भीड़भाड़ कम होगी और कंटेनरों की तेज़ निकासी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

रोलिंग स्टॉक की आवश्यकता में कमी

डबल-स्टैक संचालन के माध्यम से एक ही मूवमेंट में अधिक कंटेनरों का परिवहन किया जा सकता है। इससे समान मात्रा के माल के परिवहन के लिए आवश्यक लोकोमोटिव एवं कंटेनर फ्लैट वैगनों की आवश्यकता कम होती है।

रूट क्षमता का बेहतर उपयोग

एक ही ट्रेन में अधिक कंटेनर ले जाने से समान मात्रा के माल के परिवहन के लिए आवश्यक ट्रेन मूवमेंट की संख्या कम होती है। इससे उपलब्ध रूट क्षमता का अधिक प्रभावी उपयोग संभव होता है।

ट्रांजिट टाइम में कमी

लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन संचालन से कंटेनरों की तेज़ आवाजाही एवं निकासी संभव होती है, जिससे माल के कुल ट्रांजिट टाइम में कमी आती है।

अधिक माल ढुलाई क्षमता

एक ही मूवमेंट में अधिक कंटेनर ले जाने की क्षमता से JNPT सहित अन्य फ्रेट टर्मिनलों से कंटेनरों की तेज़ निकासी में मदद मिलेगी तथा परिवहन की कुल लागत को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

हरित एवं सतत माल परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

यह परिचालन भारतीय रेल की हरित एवं सतत माल परिवहन के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। विद्युत इंजन द्वारा संचालित इस ट्रेन के माध्यम से सड़क परिवहन पर डीजल आधारित निर्भरता कम होती है। एक डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन सड़क मार्ग से बड़ी संख्या में ट्रकों द्वारा परिवहन किए जाने वाले माल के बराबर कार्गो का परिवहन कर सकती है। इससे डीजल की खपत, सड़क पर यातायात का दबाव, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन तथा माल परिवहन के कुल कार्बन फुटप्रिंट में कमी लाने में मदद मिलती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन, आज से कुछ ट्रेने चलेंगी परिवर्तित मार्ग से मालतीपाटपुर

    रायपुर, ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 के उन्नयन कार्य के कारण 25 अगस्त 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक…

    RAILWAY; चक्रधरपुर मंडल में पाँचवीं लाइन का उन्नयन, कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

    बिलासपुर / रायपुर,   रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास के कार्य व्यापक स्तर पर…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार