RAILWAY; रेलवे ने कबाड बेचकर कमाए 303.47 करोड़, 12.4% अधिक राजस्व अत्जित कर रचा कीर्तिमान

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में “मिशन जीरो स्क्रैप” के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए स्क्रैप के निपटान से ₹303.74 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि रेलवे के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी स्क्रैप बिक्री है। उल्लेखनीय है कि यह आय रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित ₹270 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य से 12.4% अधिक है, जो संगठन की कुशल कार्यप्रणाली, प्रभावी योजना एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को दर्शाता है।

यह सफलता विभिन्न कार्य स्थलों एवं ट्रैक किनारे पड़े स्क्रैप की सुनियोजित पहचान, उसके व्यवस्थित एकत्रीकरण तथा ई-नीलामी के माध्यम से प्राप्त की गई है। इस पहल से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि रेलवे परिसरों की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। स्क्रैप बिक्री के मद-वार विवरण में रेल से ₹114.96 करोड़, पी.वे. आइटम से ₹16.53 करोड़, रोलिंग स्टॉक्स से ₹32.53 करोड़, नॉन-फेरस सामग्री से ₹25.63 करोड़, पीएससी स्लीपर से ₹8.39 करोड़ तथा अन्य मदों से ₹105.43 करोड़ की आय अर्जित की गई है।

इसके साथ ही, भारत सरकार की नीतियों के अनुरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के माध्यम से खरीद में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में GeM के माध्यम से ₹397.83 करोड़ की खरीद की गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 37.80% अधिक है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY;ऑटोमेटिक सिग्नलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के विस्तार से छत्तीसगढ में सुरक्षित,तीव्र और निर्बाध रेल परिचालन

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक सिग्नलिंग प्रणालियों के व्यापक विस्तार के माध्यम से रेल…

    TRAIN; बालाजी मंदिर दर्शन के लिए तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति के मध्य सात फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन

    रायपुर, आगामी समर मौसम के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा अनेक समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….