RAILWAY; सीएसएमटी स्टेशन में प्लेटफार्म विस्तार से दो ट्रेने रद्द, अन्य 8 ट्रेने प्रभावित

रायपुर , रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफार्म विस्तार हेतु स्टेशन व स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा | 

 *रद्द होने वाली गाडियाँ

01-  दिनाँक 31 मई 2024 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा- सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

02-  दिनाँक 02 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

 *गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाडियाँ

01-  दिनाँक 16 मई से 31 मई 2024 तक हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी सुपरफास्ट मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी | 

02-  दिनाँक 18 मई व 31 मई 2024 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी | 

03- दिनाँक 31 मई 2024 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी | 

04- दिनाँक 31 मई व 01 जून 2024 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 12106 गोंदिया-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी | 

 *गंतव्य से पहले प्रारंभ होने वाली गाडियाँ 

1.  दिनाँक 01 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी |

2. दिनाँक 02 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी |

3. दिनाँक 01 व 02 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी |

4. दिनाँक 01 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12105 सीएसएमटी-गोंदिया एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी |

*स्पेशल ट्रेनों में पेंट्रीकार न होने पर खान पान हेतु 210 अधिकृत वेंडरो की सक्रिय भूमिका

 मई एवं जून महीने में जब स्कूलों की छुट्टियाँ शुरू होती है, शादी ब्याह एवं त्योहारों का भी समय होता है, ऐसे में स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की बहूत ज्यादा भीड़-भाड़ होती है । इन सभी को ध्यान में रखकर रेलवे द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा के लिए योजनबद्ध तरीके  से कार्य किया जाता है । रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कनफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्पेशल ट्रेन एवं महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है ।

स्पेशल ट्रेनों में पैंट्रीकार का प्रावधान नहीं रहता है इस हेतु जिन स्टेशनों पर ट्रेन रूकती है उन स्टेशनों के वेंडर को निर्देशित किया जाता है कि वह यात्रियों की सुविधा के अनुसार निर्धारित दरों पर खान-पान की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक सफर करने में असुविधा न हो। रायपुर रेल मंडल में लगभग 210 से अधिक वेंडर को निर्देशित किया गया है कि वह ट्रेनों में खानपान की व्यवस्था का उचित ध्यान रखें।सामान्य श्रेणी के कोच की यात्रियों के लिए सामान्य श्रेणी कोच के सामने किफायती दरों पर भोजन की व्यवस्था रहती हैं यात्रियों के लिए निशुल्क पेयजल हेतु रेलवे स्टेशनों पर प्याऊ की व्यवस्था एवं वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर