RAIN;छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी और आसपास बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक राज्य के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर तटीय ओडिशा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर बना गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में इसके उत्तर ओडिशा, दक्षिण झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) अनूपगढ़, पिलानी, हमीरपुर, डाल्टनगंज, गहरे अवदाब के केंद्र से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। यही सिस्टम प्रदेश में लगातार बारिश की मुख्य वजह बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. आज भी छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है.

राजधानी रायपुर में भी करीब 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। रायपुर शहर में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग और बेमेतरा में गरज-चमक के साथ 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जशपुर सहित कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश हो सकती है.

30 जुलाई को ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में बादल छाए रहेंगे. गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.31 जुलाई को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में बारिश जारी रहने के आसार हैं. कुछ इलाकों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन उत्तर और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAIN; बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के बीच मानसून की वापसी, जाते-जाते तांडव मचाएगी बारिश

    नईदिल्ली, अगले दो दिन में मानसून की विदाई शुरू होने वाली है. 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से मानसून की विदाई शुरु होगी. इसके लिए अनुकूल…

    WEATHER; बारिश से मिलेगी राहत, छत्तीसगढ़ में आज से मानसून पड़ेगा धीमा, अब बढ़ेगा तापमान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। हालांकि…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व