अर्जुन तिवारी
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। शनिवार की शाम 4:30 बजे रायपुर में जमकर बारिश हुई। बादलों की गड़गड़ाहट और गरज चमक के बीच जमकर बदरा बरसे। इस दौरान बिजली चमकती रही और तेज अंधड़ चलते रहे। झमाझम बारिश के चलते पंडरी समेत राजधानी के निचली बस्त्यों में पानी घुस घुस गया। कई घरों में एक से दो फीट ताक पानी भर गया।
राजधानी में इस मौसम की पहली बारिश में निचले बस्ती में अधिकांश घरों में पानी घुसा। पंडरी के काली नगर क्षेत्र में कमर भर पानी का बहाव गली में बहने लगा था। इस क्षेत्र के बड़ा नाला का चौड़ीकरण करने की विगत 4 दशकों से घोषणा पार्षद चुनाव में करते है पर चुनाव जीतने का तुरंत बाद सारी घोषणाओं को भुला दिया जाता है ।
इस पहली बारिश में तो काली नगर का नाजरा देखने लायक था । बाबा जनरल स्टोर्स के सामने वाली गली से एक इलेक्ट्रानिक स्कूटी बहने लगी। गनीमत ये रहा कि बीच पानी की भंवर के कारण एक दीवार में फंस गया नहीं तो बहकर सीधा बड़ा नाला में जाकर बह जाता और स्कूटी मिल ही नहीं पाती। बड़ा नाला की चौड़ीकरण करने से जनप्रतिनिधि इस कारण भी पीछे हट जाते है कि नाले पर ही अधिकांस घरों का नींव है । यहां तक कि प्रभावशाली व्यक्तियों का एक स्कूल भी इसी नाले से लगा हुआ ही बना है। अगर नाले का चौड़ीकरण करते है तो सैकड़ों घरों का टूटना तय है।
बह्रहाल पिछले चार-पांच दिनों से राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार उमस पड़ रही थी। शनिवार की शाम को हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। झमाझम बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने और मेघ गर्जन से रायपुर के कई इलाकों में बिजली गुल रही।
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से अगले पांच दिनों तक प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में कहीं न कहीं अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान पेंड्रा में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।







