RAIN; राज्य के सिंचाई जलाशयों में बढ़ा जलस्तर, बांधों में 54 फीसदी जल भंडारण, प्रदेश में बारिश सामान्य के बेहद करीब

रायपुर, प्रदेश में मानसून की सक्रियता का असर अब जलाशयों में साफ दिखाई देने लगा है। लगातार हो रही बारिश से राज्य के प्रमुख और मध्यम सिंचाई जलाशयों में जलभराव की स्थिति में इजाफा हुआ है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 12 प्रमुख जलाशयों में कुल लाइव स्टोरेज 56.63 प्रतिशत तथा 34 मध्यम जलाशयों में 42.13 प्रतिशत है। फिलहाल कुल मिलाकर राज्य के प्रमुख एवं मध्यम जलाशयों में 54.34 प्रतिशत जल भंडारण उपलब्ध है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में काफी बेहतर है।
    राज्य के प्रमुख जलाशयों में दुधावा बांध 72.74 प्रतिशत, मनियारी जलाशय 76.97 प्रतिशत, खारंग जलाशय 67.10 प्रतिशत तथा सोंढूर जलाशय 65.89 प्रतिशत क्षमता के साथ बेहतर स्थिति में हैं। प्रदेश के सबसे बड़े मिनीमाता बांगो जलाशय का भी लाईव स्टोरेज अब 59.42 प्रतिशत हो गया है। वहीं रविशंकर सागर (गंगरेल) में 47.66 प्रतिशत, तांदुला में 43.93 प्रतिशत तथा सिकासार में 41.10 प्रतिशत जलभराव हो चुका है।
    मध्यम जलाशयों की बात करें तो छिरपानी जलाशय 78.13 प्रतिशत, सूखा नाला बैराज 77.92 प्रतिशत, सुतियापाठ 73.28 प्रतिशत तथा पिपरिया नाला 70.19 प्रतिशत भरे हुए हैं।  हालांकि कुछ जलाशयों में जलभराव अभी भी अपेक्षाकृत कम है, जिनमें परलकोट, कुम्हारी, केशवा और मयाना प्रमुख हैं।
    जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में राज्य के प्रमुख एवं मध्यम जलाशयों में कुल 3456.14 मिलियन घन मीटर पानी संग्रहित है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा लगभग 2084.08 मिलियन घन मीटर था। मानसून की निरंतर सक्रियता को देखते हुए आने वाले दिनों में जलाशयों के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है।  

 अब तक 241.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज, सामान्य के बेहद करीब पहुँचा आंकड़ा

 छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून अपनी सही लय में आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर आज तक की स्थिति में प्रदेश में कुल 241.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा (252.7 मिमी) का 95.6 प्रतिशत है, जो यह दर्शाता है कि राज्य में मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है।

बलरामपुर और कोरबा में जमकर बरसे बदरा

    6 जुलाई तक राज्य में औसतन 22.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। चौबीस घंटों के भीतर सबसे ज्यादा वर्षा बलरामपुर में 67.6 मिमी, कोरबा में 54.9 मिमी, रायपुर में 45.3 मिमी और सूरजपुर में 42.8 मिमी दर्ज की गई। इसके विपरीत, बस्तर संभाग के सुकमा (0.4 मिमी) और दंतेवाड़ा (0.8 मिमी) में आज कम बारिश हुई।

​सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से दोगुनी बारिश, सुकमा अभी भी पीछे

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला 213.3% वर्षा के साथ पूरे प्रदेश में सबसे आगे है, जहाँ अब तक 453.3 मिमी बारिश हो चुकी है। इसके अलावा राजधानी रायपुर (136.9%), सक्ती (134.7%), दंतेवाड़ा (129.2%), दुर्ग (126.6%) और बलरामपुर (126.3%) में भी सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह बिलासपुर में 86.1%, जांजगीर-चांपा में 101%, बेमेतरा में 93.2% और नारायणपुर में 91.8% सहित कई जिले में वर्षा संतोषजनक बने हुए हैं। सुकमा जिला  55.4% वर्षा के साथ इस सूची में सबसे पीछे है। इसके साथ ही मोहला-मानपुर (63.3%), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (64.3%) और सरगुजा (67.5%) में फिलहाल बारिश सामान्य से थोड़ी कम है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAIN; पहली बारिश में पानी-पानी हुआ राजधानी, व्यवस्थाओं की खुली पोल,निचली बस्तियों के लोग हलाकान ,रातभर घरों से पानी निकालते रहे लोग

    रायपुर. मानसून की पहली ही तेज बारिश ने रायपुर नगर निगम की तैयारियों और दावों की पूरी तरह पोल खोलकर रख दी है.राजधानी के निचली बस्तियों एव निचली इलाकों में…

    RAIN; राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश, पंडरी समेत निचली बस्तियों में भरा पानी, उमस से लोगों को मिली राहत

    अर्जुन तिवारी रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। शनिवार की शाम 4:30 बजे रायपुर में जमकर बारिश हुई। बादलों की गड़गड़ाहट और गरज चमक के…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’