RAIN; सोंढूर के साथ सिकासार जलाशय से छोड़ा जा रहा पानी, नदी-नालों का जलस्तर बढने की आशंका

रायपुर, सक्रिय मानसून के चलते पिछले दिनों से हो रही बारिश एवं भारी बारिश संभावित अतिवृष्टि, नदी-नालों के उफान तथा बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की वजह से लोगों की जान की सुरक्षा के कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता एवं तत्काल राहत पहुँचने के निर्देश दिए गए है। बहरहाल सोंढूर के साथ सिकासार जलाशय से पानी छोड़ा जा रहा है।

धमतरी एवं सोंढूर जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जलाशय का जलस्तर बढ़ गया है। जल प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से सोंढूर जलाशय से नियंत्रित रूप से पानी छोड़ा जा रहा है। गरियाबंद जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण सिकासार जलाशय में जलभराव बढ़ने से जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशय से पानी छोड़ा जा रहा है।

विभाग के अनुसार जलाशय में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आवश्यकता के अनुसार गेट खोलकर चरणबद्ध तरीके से पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। वर्तमान में पानी का बहाव बढ़ने से पैरी नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। पैरी नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों, किसानों, मछुआरों तथा नदी किनारे आने-जाने वाले लोगों से अत्यधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAIN;छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी और आसपास बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…

    RAIN; सरायपाली में सर्वाधिक 775.4 मिमी. बारिश, प्रदेश में अब तक औसतन 421 मिमी.वर्षा,महासमुंद जिले में अब तक 565.0 मिमी.वर्षा

    0 छत्तीसगढ़ में अब तक 85% बारिश, मैदानी इलाकों में जमकर बरसे बदरा ​रायपुर, छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में बारिश का असमान वितरण देखने को मिल रहा है। राज्य शासन…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र