RAIN;मानसून की आंख-मिचौली से बारिश गायब! दस साल में जून बना सबसे सूखा महीना, किसान दहशत में

रायपुर, छत्तीसगढ़ में इस बार जून का महीना अब तक बेहद सूखा रहा है। मानसून पहुंचने के बाद भी प्रदेश में बारिश सामान्य से काफी पीछे है। जून में अब तक करीब 51 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय तक औसतन 161 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी सामान्य से करीब 69 फीसदी कम बारिश हुई है। कम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। वैसे वर्ष 2022 में जून में बेहद कम बारिश हुई थी।बहरहाल जून सूखा बीतने से किसान चिंतित है। खुर्रा बोनी खराब होने की आशंका है। धान की नर्सरी डालने में भी किसान हिचक रहे है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन अभी तक तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में भी तक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इसी वजह से प्रदेश में भारी बारिश वाला सिस्टम सक्रिय नहीं हो पाया है।

राजधानी में भी सामान्य से 74% कम बारिश

राजधानी रायपुर में भी बारिश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिले में अब तक सिर्फ 35.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस समय तक करीब 136 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों की तुलना में जून 2026 में रायपुर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

वर्षवार वर्षा मिमी में

  • 2016 165.2
  • 2017 167.2
  • 2018 167.4
  • 2019 101.6
  • 2020 270.9
  • 2021 258.8
  • 2022 46.0
  • 2023 183.8
  • 2024 141.0
  • 2025 126.1
  • 2026 35.8 मानसूनी बादल छा रहे पर बारिश नहीं बढ़ी

छत्तीसगढ में मानसून  ने बस्तर के सुकुमा के रास्ते 22 जून को दस्तक दी थी, जबकि रायपुर में 23 जून को मानसून पहुंचा। इसके बावजूद बारिश लगातार नहीं हो रही है। कई जगह बादल छा रहे हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हो रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में भी तक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इसी वजह से प्रदेश में भारी बारिश वाला सिस्टम सक्रिय नहीं हो पाया है। अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FLOOD; भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश रायपुर, बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों…

    HOLIDAY; भारी बारिश के मद्देनजर शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

    0 प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश रायपुर, प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा