RAIPUR ; राजधानी के 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना, अमित केरकेट्टा तहसीलदार रायपुर होंगे

रायपुर, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत नौ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

नई व्यवस्था के तहत रायपुर सहित धरसींवा, खरोरा, खोरपा और अभनपुर में राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण और संबंधित अधिकारियों द्वारा उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद जिला स्तर पर कार्य विभाजन में संशोधन किया गया है। कलेक्टर ने जिले की विभिन्न तहसीलों में अधिकारियों की पदस्थापना निर्धारित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अमित केरकेट्टा को तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रेरणा सिंह और सौरभ चौरसिया को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा सृजन सोनकर को भी अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर बनाया गया है। इस तरह राजधानी रायपुर में एक तहसीलदार और तीन अतिरिक्त तहसीलदारों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

जयेन्द्र सिंह को तहसीलदार खोरपा (अभनपुर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा और ख्याति नेताम को तहसीलदार खरोरा बनाया गया है। संबंधित अधिकारी अब कलेक्टर द्वारा जारी नवीन कार्य विभाजन के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इसके अलावा राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार अभनपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल नौ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना निर्धारित की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOBS; राज्य के इस जिले में होगी 271 रिक्त पदों पर भर्ती

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, शिक्षित और बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। छत्तीसगाढ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आगामी 27 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…

    POLLUTION; इस बार दिवाली पर कम पटाखे फूटे, राजधानी में वायु गुणवत्ता संतोषजनक, प्रदूषण स्तर में कमी का दावा

    0 पिछले वर्ष की तुलना में PM10 में 2.25 और PM2.5 में 3.17 प्रतिशत की कमी दर्ज, तीन स्थलों पर वायु गुणवत्ता और ध्वनि स्तर की हुई निगरानी रायपुर, नवंबर…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..