COOLIE;रिलीज से पहले ही ‘कुली’ पर बरसने लगा पैसा,ओटीटी पर इतने करोड़ में बिकी रजनीकांत की फिल्म

मुम्बई, रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ रिलीज से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मोटी रकम में बेची गई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह रजनीकांत की किसी भी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील है।

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। यह इस साल बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में फिल्म के कुछ बीटीएस तस्वीरें सामने आई थी, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। वहीं, अब फिल्म की ओटीटी डील को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

ओटीटी पर बिकने वाली रजनीकांत की सबसे महंगी फिल्म

कोइमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स को 120 करोड़ रुपये में खरीदा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रजनीकांत की किसी फिल्म की यह अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील है। इससे पहले उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के डिजिटल राइट्स भी अमेजन प्राइम ने 100 करोड़ रुपये में खरीदे थे।

‘कुली’ में मिलेगा एक्शन का फुल डोज

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही ‘कुली’ धमाकेदार एक्शन से भरपूर होने की उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी को अभी पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें रजनीकांत का किरदार थोड़ा नकारात्मक रंग के साथ नजर आ सकता है। 

ये सितारे भी आएंगे नजर

रजनीकांत के अलावा फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और उपेंद्र राव जैसे बड़े सितारे अहम किरदारों में दिखेंगे। श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और सत्यराज भी फिल्म महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे। खास बात यह है कि पूजा हेगड़े एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आएंगी।

  • Related Posts

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    नईदिल्ली, हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू से अलग होने पर खुलकर बात की है. सिंगर ने बोला कि शादी 6 साल बाद उन्होंने तलाक…

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    अर्जुन तिवारी रायपुर, ऐसे तो इंसान इंसान अपने हिसाब से तरह तरह के बेजुबान जानवरों पशु पक्षियों से प्यार करते देखे जाते है परंतु एक गिलहरी के बच्चे को अगर…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..