Raksha Bandhan; दोपहर में इतने बजे है राखी का शुभ मुहूर्त,रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव रहेगा,जेल में सुबह से भीड

रायपुर, सोमवार का दिन पूरे देश में रक्षाबंधन के पवित्र पर्व का हर्षोउल्लास लेकर आया. भाई बहन का ये प्रेम पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल मनाया जाता है. आज ही के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं. मिठाइयों, प्यार और परिवार के संबंधों को गाढ़ा करने वाला ये त्योहार पूरे देश में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है. राजधानी रायपुर में भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। केंद्रीय जेल रायपुर के परिसर में बंदी भाईयों को राखी बांधने बहनें सुबह छह बजे से पहुंच गई थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इस साल भी इसकी तैयारी जोरों पर है. बीते दिनों से लगातार राखियों और मिठाइयों से बाजार भी गुलजार रहे. लेकिन रक्षाबंधन के दिन भद्रा का प्रभाव देखने को मिल रहा है. भद्रा के कारण राखी का शुभ मुहूर्त सुबह नहीं बल्कि दोपहर से शुरू हो रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा की तारीख 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 4 मिनट पर शुरू होती है. यहीं से रक्षाबंधन का दिन शुरू हो जाता है. ये पूर्णिमा की तिथि रात 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. लेकिन इस दिन सुबह से ही भद्रा का भी साया बन रहा है. भद्रा को भी काफी महत्व दिया जाता है. माना जाता है कि भद्रा के समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए.

इसी कारण राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 46 मिनट से शुरू हो रहा है. वहीं भद्रा से पहले ये मुहूर्त शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहने वाला है. इस तरह राखी का शुभ मुहूर्त करीब 2 घंटे रहने वाला है. इस शुभ मुहूर्त में राखी बांधना काफी शुभ माना जाता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MODI; 71 दीपों से सजी कृषि रंगोली, 501 दीपों से दमका कृषि महाविद्यालय, पीएम आवास में भी दीए से हुए रौशन

    नारायणपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर के दुरस्त आदिवासी इलाकों में भी आशीर्वाद के दीए जगमग हुए। सेवा संकल्प अभियान…

    BIRTH DAY; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ से ज्यादा दीप जले, रायपुर में सीएम साय ने भी जलाया दीया

    रायपुर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बड़े आयोजन किए जा रहे हैं.रायपुर में घड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व