RAM MANDIR;रामलला के दर्शन के लिए छत्‍तीसगढ़ से हर सप्ताह 850 श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या,पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच हुआ एमओयू

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कराने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आइआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) के मध्य एमओयू (समझौता ज्ञापन) किया गया। इसके अनुसार, प्रदेश से प्रत्येक सप्ताह एक ट्रेन लगभग 850 श्रद्धालुओं को श्रीरामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या लेकर जाएगी। पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ला और आइआरसीटीसी के उप महाप्रबंधक सुभाष चंद्र ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। एमओयू तीन वर्षों के लिए हुआ है, जिसे दो वर्ष बढ़ाया भी जा सकता है।

पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि एमओयू के तहत प्रदेश से प्रत्येक सप्ताह एक 12 कोच वाली विशेष दर्शन ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। ट्रेन में टूर एस्कार्ट, सुरक्षाकर्मी और चिकित्सकों का दल भी उपस्थित रहेगा। उन्होंने बताया कि पांच मार्च से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। हर वर्ष 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल यह विशेष यात्री ट्रेन रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ से चलाई जाएगी। व्यवस्था के लिए कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, गोमती साय, डोमेनलाल कोरसेवाडा, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार बांधी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AMBEDKAR; नवा रायपुर के अंबेडकर चौक में बाबा साहब की आदमकद कांस्य प्रतिमा का होगा अनावरण

    0 नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंतीरायपुर, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नवा…

    SEMINAR; अ‍धिवक्ता भगवानू नायक का मत- अंबेडकर ने संविधान के साथ ही करोड़ों लोगों की तकदीर लिख दी

    *मुखियार समाज ने मनाया अंबेडकर जयंती रायपुर, मखियार समाज एवं अम्बेडकर संघर्ष समिति द्वारा विगत दिनों वृंदावन हॉल में अम्बेडकर जयंती के पूर्व सामाजिक सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…