RAM MANDIR; राममय हुआ कृषि महाविद्यालय, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने छात्र- छात्राएं

नारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र नारायणपुर में  अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट का आयोजन कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र नारायणपुर छत्तीसगढ़ में सुबह 11 बजे से देखा गया जिसमे अध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र- छात्राए श्रीराम जन्म भूमि से लाइव टेलीकास्ट देखा गया. इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने छात्र छात्राएं अपने आपको गौरांवित महसूस कर रहे थे.

इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने  ने रामकथा सुनाते हुए छात्र छात्राओं से    कहा की प्रभु श्रीराम के चरित्र से सीखें मन को संयम में रखने के गुण, जीवन में मिलेगी सफलता डॉ,. नशीने  आगे कहा की प्रभु राम ने कई कष्ट झेले कभी गुस्सा नहीं किया. आपको प्रभु श्रीराम से सीखना चाहिए कि धैर्य के साथ ही जीवन में सभी चुनौतियों का सामना करना चाहिए. ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई’ भगवान राम सदा ही इस बात पर अमल करते थे. अपने पिता के वचन के लिए उन्होंने राज-पाठ छोड़कर वनवास स्वीकार किया था इसके उपरान्त रामभजन गाए गए.

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के शिक्षकगण एवँ छात्र- छात्राएं जिला क्रीड़ा परिसर में आयोजित  दीपोत्सव में ग्यारह हजार  दीपो की संख्या को व्यवस्थित रूप से लगाने और  दीपों को सजाने में अपनी सहभागिता निभाई. इसके उपरांत संध्या काल में  कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र  के प्रांगण में  संध्या के समय 551 (पांच सौ इक्यावन) दीप प्रज्जवलित कर और राम दरबार के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर , हनुमान चालीसा और सुन्दरकांड का पाठ समस्त छात्र- छात्राए और शिक्षको के द्वारा किया गया . राममय हो छात्र छात्राओं ने भक्तिपूर्वक पूजा अर्चना की. पूर्ण परिसर में दीपो को सजा कर दीवाली सा उत्सव मनाया. रामधुन और भजन के साथ प्रसाद वितरण किया गया और धूमधाम से  मर्यादा पुरोषतम राम की प्राण प्रतिष्ठा को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में मनाया गया |

ReplyForwardAdd reaction
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    धींगरा अध्यक्ष, प्रो.छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, टी.एस.जब्बल सलाहकार बने

    0 वेलफेयर एसोसियेशन पदाधिकारियों का सर्वसम्मत चुनाव 0 बी.एस.सलूजा सचिव और विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष बने रायपुर, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने गत शनिवार को अपनी वार्षिक बैठक में नए…

    RAM MANDIR; रामसेवकों का दल रायपुर से अयोध्‍या रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 60 दिनों तक रामभक्‍तों को कराएंगे भोजन

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल रायपुर से हरी झंडी दिखाकर रामसेवकों की टीम को रवाना किया। रायपुर के श्रीराम मंदिर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…