RAPE; एसएसपी बंंगले के पास भीख मांगने वाली नाबालिग से रेप, गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई के बाद सौंपा पुलिस को

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरोगापारा में रहने वाले नशेड़ी युवक ने रेप के बाद किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए मारपीट भी की। इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों को मिली तो आरोपी युवक की पहले लात घुसों से जमकर पिटाई की। पीड़िता से आरोपी को चप्पलों से पिटवाया, इतना ही नहीं पीड़िता का पैर छुकर माफी भी मंगवाई। उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया।

इस घटना का सबसे बड़ा पहलु यह है कि जिस जगह नाबालिग लड़की का बलात्कार हुआ है वह स्थान प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बगले से दस कदम दूर, जिले के एसएसपी बंगले से मात्र 5 कदम दूर और महिला थाने से 20 मीटर दूर है।

जानकारी के मुताबिक रोज भीख मांगकर अपना पेट पाल रही नाबालिग को जबरन अपने साथ ले जाकर युवक ने तीन बार अलग-अलग दिनों में दुष्कर्म किया है। जब लड़की ने अपने साथ होने वाले व्यवहार को लेकर विरोध जताया तो आरोपी युवक ने उसकी पिटाई कर दी, तब इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी और देखते ही देखते वहां के लोगों ने पहले आरोपी को पकड़ा और उसकी लात घुसों से पिटाई की और लड़की को उसके चंगुल से मुक्त कराया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसे जबरन कांग्रेस कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के कैंपस में ले जाकर गलत काम करता था।

हाईप्राफाईल एरिया में रेप से लोग सकते में

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी यह कहते नहीं थक रहे हैं कि उन्होंने नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को चौबीस घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। इसे लेकर शहर में यह चर्चा बनी हुई है कि इतने हाईप्राफाईल एरिया में नाबालिग से दुष्कर्म हो जाता है और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURDER; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या कर 4 नाबालिग फरार, हाथ-पैर बंधा मिला शव

    बिलासपुर. छतीसगढ के बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सोमवार सुबह शव मिलने से पूरे परिसर में हड़ंकप गया है.…

    CRIME; साइड नहीं देने पर भड़का वन अफसर, यात्री बस रोककर चालक से की गाली-गलौज

    गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में यात्री बस को बीच सड़क पर रोककर वन विभाग के अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. अधिकारी ने कार को साइड…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’