RAPE; जमीन बिकवाने में मदद के बहाने फॉर्म हॉउस में विधवा से गैंगरेप, FIR दर्ज, आरोपी फरार

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्रामीण इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां कुछ युवकों ने एक विधवा महिला की जमीन बिकवाने में मदद के बहाने फॉर्म हाउस ले जाकर उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.

अभनपुर पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने मंगलवार को थाने में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह कि घरेलू काम करती है. उसके गांव के पास ही इलाके में पति के नाम पर जमीन थी. सालों पुरानी जमीन होने की वजह से उसका सटीक लोकेशन नही मिल रहा था. जिसकी वजह से वो उसी इलाके के रहने वाले कुछ युवकों के संपर्क में आई. आरोपी युवकों ने पहले महिला को जमीन बिकवाने का झांसा दिया और उसे एक खेत पर बने फार्म हाउस पर बुलवाया. फिर उसे अकेली पाकर आरोपियों की नियत बिगड़ गयी. जिसके बाद 4 आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. उन्होंने महिला को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में अभनपुर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. इस घटना में एक बात यह भी सामने आ रहा है कि आरोपियों ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात की है. लेकिन धमकी के डर की वजह से महिला पुलिस के पास नही जा रही थी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; 20 घनमीटर अवैध साल लकड़ी बरामद, मुख्य आरोपी सुनील गुप्ता गिरफ्तार, अंतर-जिला लकड़ी तस्करी का खुलासा

    0 वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रायपुर, छत्तीसगढ के कोरबा वन मंडल ने लकड़ी की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 20 घनमीटर अवैध…

    CRIME; सांप के दुश्मन……………….

    बरसात के मौसम के आने के साथ ही  सांपों  के निकलने, देखने, उनके काटने से बच और मर जाने की खबरें पढ़ने सुनने को मिलती है। कहा जाता है कि…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र