RAPE; पूजा-विधान में व्यस्त थे ग्रामीण, सूनसान जगह पर ले जाकर दो मासूम बाच्चियों से हैवानियत, चुप रहने के लिए दिए 50 रुपए

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालौद जिले से डरा देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल यहां 10 और 12 साल की 2 मासूम बच्चियों से बलात्कार की खबर सामने आई है. बता दें कि जब पूरा गांव विश्वकर्मा जयंती के दिन पूजा-अर्चना में व्यस्त था, तब इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने दोनों बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया. बताया जा रहा है कि, आरोपी दोनों बच्चियों को अपनी साइकिल पर बैठाकर खेत में ले गया था.जहां उसने हैवानियत की सीमा पार कर दी.

जानकारी के अनुसार माहौल की व्यस्तता को देखते हुए आरोपी ने मौके का फायदा उठाया. दोनों बच्चियों को खेत ले गया. खेत में आरोपी ने मासूमों से रेप किया. आरोपी ने दोनों बच्चियों को चुप रहने के लिए 50 रुपए दिए. वारदात के बाद बच्चियों ने अपने परिवार को पूरी बात बताई. बच्चियां काफी डरी सहमी लग रही थीं. परिजनों ने तत्काल गुंडरदेही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

किसी को नहीं बताने के लिए 50 रुपए दिए

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने दोनों बच्चियों को चुप रहने के लिए 50-50 रुपए दिए. बच्चियों को आरोपी ने बहला-फुसलाकर साइकिल में बिठाया था. उनके सामने अच्छा बनने का ढोंग किया था. हालांकि, बच्चियों ने घर जाकर परिजनों को वारदात की जानकारी दे दी. घटना के दिन मासूमों को खेत की ओर ले जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे बच्चियों के साथ देखा था. बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं.

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूरे मामले में गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. 19 सिंतबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया. जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURSER; 30 लाख के लिए शिक्षक ने की साथी शिक्षक की हत्या, हथौड़े से फोड़ा सिर, फिर महानदी किनारे फेंक दिया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. एक टीचर ने 30 लाख रुपए के लेन-देन के विवाद…

    NIA COURT; 13 साल बाद कांग्रेसियों के हत्यारों को फांसी की सजा, झीरम घाटी कांड में 29 हत्या और 15 प्राणघातक हमले के दोषी पाए गए

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के करीब 13 साल पुराने मामले में बुधवार को विशेष NIA अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र