RAPE; मासूम से हैवानियत करने वाले दरिंदे का एनकाउंटर, भाग रहे कैब ड्राइवर को दिल्ली पुलिस ने मारी गोली

नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली के महरौली में 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में आरोपी कैब ड्राइवर का एनकाउंटर कर दिया गया है. मुठभेड़ के दौरान हैवान को गोली लगी है. तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने छह घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच लिया था. आरोपी ने सोमवार तड़के महरौली के फुटपाथ से बच्ची को अगवा किया था. उसने मासूम के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद दरिंदे ने शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के जंगल में फेंक दिया. मंगलवार को छतरपुर में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बच्ची का अंतिम संस्कार हुआ. श्मशान में माहौल बेहद गमगीन था.

आरोपी ने सोमवार सुबह पांच बजे के करीब बच्ची को उस वक्त अगवा किया था जब वह फुटपाथ पर अपने परिवार के साथ सो रही थी. इसके बाद उसने मासूम के साथ हैवानियत की और उसकी हत्या कर दी.

आरोपी ने शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के किनारे जंगल में फेंक दिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई टीमें बनाईं और महज छह घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मंगलवार को छतरपुर में बच्ची का अंतिम संस्कार भारी पुलिस बल की तैनाती में किया गया.श्मशान घाट में बच्ची को अंतिम विदाई देते वक्त माहौल बेहद गमगीन था. परिवार के सदस्य जमीन पर बैठकर बिलख रहे थे. दाह संस्कार के दौरान कई रिश्तेदार बेहोश भी हो गए. एक व्यक्ति ने रोते हुए कहा, ‘हमने सब कुछ खो दिया है. आरोपी को मौत की सजा दी जानी चाहिए.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शिक्षिका ने लगाई फांसी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

     बलौदाबाजार,  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शिक्षिका काजल ठाकुर का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया…

    CRIME; रेत माफिया ने खनिज विभाग की टीम पर बीच शहर में किया हमला, रेत लोड वाहन छुड़ाकर आरोपी फरार

    अंबिकापुर, सरगुजा संभाग में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अंबिकापुर में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आए. जानकारी के अनुसार रायपुर से…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’