RATHYATRA; रथ यात्रा के दौरान बारिश से भीड़ में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, कई गंभीर

भुबनेश्वर, ओडिशा के पुरी में आज यानी कि 16 जुलाई को जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा शुरू हुई. इसी यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्‍थ‍ित‍ि हो गई. यही वजह रही कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए.

भगदड़ जैसी स्थिति पहंडी रस्म के दौरान बनी. भगदड़ जैसी स्थिति बाहरी सुरक्षा घेरे से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई है. इस घटना में बड़ी संख्या में लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि पुरी में इस समय बारिश की वजह से यह भगदड़ हुई है. यात्रा मुख्य मंदिर से 3km दूर बने गुंडीचा मंदिर तक जाएगी.सुरक्षाकर्मी घायल और बीमार श्रद्धालुओं को मेडिकल मदद के लिए भीड़ से दूर ले जा रहे हैं.

इमरजेंसी सर्विस के IGP ने क्‍या बताया?

फायर और इमरजेंसी सर्विस के IGP डॉ. उमाशंकर डैश ने बताया कि पुरी के हालात और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए, हम 2 चीज़ों के लिए तैयार थे. अगर बादल छाए रहें और उमस हो तो क्या करेंगे, अगर बारिश हो तो क्या करेंगे.हम दोनों स्थितियों के लिए तैयार हैं. उमस होने पर भक्तों पर पानी का छिड़काव करना और निचले इलाकों में भरे पानी को निकालना.अब हमारा पूरा ध्यान पानी भरे इलाकों से पानी निकालने पर है.

उन्‍होंने आगे कहा कि पिछले 2 दिनों में, हमने लगभग 60 जगहों से 3-4 लाख लीटर से ज़्यादा पानी निकाला है.हमने पहली बार 25 स्पेशल रेस्क्यू यूनिट तैनात की हैं, जिनमें से हर यूनिट में 5 लोग और एडवांस्ड उपकरण हैं.अब तक, हमने लगभग 100 लोगों को बचाया है जो भीड़ में दबकर दम घुटने और बेचैनी महसूस कर रहे थे.हमने उन्हें बचाया और अस्थायी अस्पतालों या एम्बुलेंस तक पहुँचाया। इससे भक्तों को बहुत बड़ी राहत मिली है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    RAILWAY; उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 9 रेलकर्मियों का सम्मान

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना के उद्देश्य…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर