RDA; आखिरकार आरडीए हुआ कर्ज मुक्त, 600 करोड का ऋण लिया था 

रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) द्वारा कौशल्या माता विहार के विकास हेतु सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा सदर बाजार, रायपुर से कुल 600 करोड़ रूपए ऋण लिया गया था। इस पूरी ऋण राशि का भुगतान रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को कर दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण सचिव महादेव कांवरे द्वारा आज रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लिए गए ऋण के भुगतान की अंतिम किस्त के रूप में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सदर बाजार रायपुर के चीफ मैनेजर रिकवरी राजीव सिंह एवं सीनियर मैनेजर विमल नायर को 04 करोड़ 45 हजार 147 रूपए का चेक सौंपा गया। इसके साथ पूरी ऋण राशि का भुगतान संबंधित बैंक को कर दिया गया है। इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

रायपुर विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेन्ट्रल बैंक से ली गई कुल ऋण राशि में से बकाया ऋण राशि 334 करोड़ रूपए का पिछले डेढ़ वर्ष की अवधि में भुगतान कर रायपुर विकास प्राधिकरण कर्ज से मुक्त हो गया है। वर्तमान में आर.डी.ए. पर किसी भी बैंक का किसी प्रकार का कोई ऋण बकाया नहीं है। इसके पूर्व 28 दिसम्बर 2023 को प्राधिकरण द्वारा 20 करोड़ रूपए की राशि का चेक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा सदर बाजार रायपुर को दिया गया था।

गौरतलब है कि कौशल्या माता विहार के अंतर्गत कुल 16 सेक्टर विकसित किये गये हैं, जिसमें आवासीय भूखंड तथा व्यावसायिक भूखंड का विकास किया गया। कौशल्या माता विहार में लगभग 153 नग स्थल उद्यान विकास के लिए आरक्षित हैं, जिसका क्षेत्रफल लगभग 98 एकड़ है।

ReplyForwardAdd reaction
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों के लिए उन्नत बैंक सुविधाओं और बीमा सुविधा की संयुक्त सौगात प्रदान की है। इसमें कर्मचारियों को इन सुविधाओं के लिए…

    CM; सामुदायिक भवन हेतु 50 लाख और पारागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा

    0 चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेता है, तब नई पीढ़ी और अधिक…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा