GOVT; यशवंत कुमार बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रीना बाबा कंगाले की मंत्रालय में हुई वापसी

0 चार आईएएस अफसरों का तबादला

रायपुर, राज्य सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. IAS यशवंत कुमार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं. वहीं आईएएस रीना बाबा साहेब कंगाले की मंत्रालय में वापसी हुई है. रीना बाबा साहेब कंगाले, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है.

आईएएस रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोका संरक्षण का कार्यभार ग्रहण करने पर आईएएस ऋचा शर्मा, अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा अति. प्रभार अपर मुख्य सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में से केवल अपर मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं आईएएस अन्बलगन पी., सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा अति. प्रभार सचिव जनशिकायत निवारण विभाग, सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में से केवल सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे. शेष यथावत रहेगा.

आईएएस एस. प्रकाश सचिव, परिवहन विभाग तथा अति प्रभार आयुक्त परिवहन को उनके वर्तमान प्रभारों के साथ-साथ सचिव, संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईएएस यशवंत कुमार, सचिव ग्रामोद्योग विभाग तथा अति. प्रभार सचिव संसदीय कार्य विभाग, संचालक, ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक छग हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक छग खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है.

आईएएस श्याम लाल धावडे प्रबंध संचालक, छग बेवरेजेस कार्पोरेशन तथा अति प्रभार प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड को सचिव ग्रामोद्योग विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है. साथ ही संचालक ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक छग हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक छग खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रबंध संचालक छग बेवरेजेस कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

­

  • Related Posts

    NOTICE; सिंचाई विभाग के 4 अफसरों को नोटिस, सीएम के गृह जिले की 9.84 करोड़ की सिंचाई परियोजना के टेडर पर हाईकोर्ट सख्त

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर की लोअर डोड़की डायवर्जन स्कीम के करीब 9.84 करोड़ रुपये के टेंडर को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद जल…

    POLICE; घोटालों की जांच को गति देने 10 पुलिस अफसरों का ACB और EOW में तबादला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इन अफसरों की तैनाती राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो  (ACB) में की गई है. इनमें…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र