RAILWAY; रेल यात्रियों को राहत,अब 50% अनारक्षित टिकट मोबाइल ऐप और एटीवीएम से

बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में डिजिटल टिकटिंग को जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है । अब 50% से अधिक अनारक्षित टिकट यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप और एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों से छुटकारा मिल रहा है । साथ ही, आर-वालेट से डिजिटल भुगतान करने पर यात्रियों को 3% बोनस का भी लाभ मिल रहा है । इसके साथ ही यात्रियों को लाइन में लगने की समस्या से छुटकारा मिल रहा है तथा खुदरे पैसे की समस्या से निजात भी मिल रहा है ।

डिजिटल टिकटिंग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का स्थान भारतीय रेलवे में अव्वल स्थान पर रहा है । अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 21-22% यात्रियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट प्रदान किए, जिससे यह अन्य रेलवे के मुक़ाबले प्रथम स्थान बरकरार रखा है ।

एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) से भी टिकटिंग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है । वर्तमान में, 46 स्टेशनों पर 87 एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) मशीनों के जरिए भी यात्रियों को टिकट सुविधा मिल रही है, तथा यूपीआई क्यूआर के माध्यम से भूगतान कर स्वयं टिकट बुक कर रहे हैं, जिससे डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा मिल रहा है ।

यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मोबाइल टिकटिंग ऐप में नए नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं । मोबाइल टिकटिंग एप को लगातार नई सुविधाओं और बेहतर यूजर इंटरफेस के साथ अपडेट किया जाता है, जिससे इसे और अधिक सुविधाजनक और तेज बनाया जा सके । यात्रियों से अनुरोध है कि वे यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप और एटीवीएम (ऑटोमैटिकटिकट वेंडिंग मशीन) का अधिक से अधिक उपयोग कर बिना कतार, बिना झंझट टिकट प्राप्त करें और सफर को आसान बनाएं ।

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा