RELIGION;नवा रायपुर में 11 अगस्त से शुरू होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा

रायपुर, नवा रायपुर के ग्राम गनौद-खरखराडीह में 11 अगस्त से 16 अगस्त तक श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन होगा। कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा के दौरान कथा स्थल पहुंच मार्गो के आसपास मध्यम व भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

श्रद्धालुओं के लिए मार्ग और पार्किंग की यह व्यवस्था

शहर के पचपेड़ीनाका की ओर से कथा में शामिल होने आने वाले श्रद्धालु पचपेड़ीनाका-धमतरी रोड-माना बस्ती से होते हुए प्रशासनिक अकादमी निमोरा के आगे से नवा रायपुर-मुक्तांगन-उपरवारा चौक से सेक्टर 29-30 होते हुए आइडीटीआर. टर्निंग से ग्राम तेंदुआ होकर ग्राम पौंता से आगे स्थित तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कथा स्थल में प्रवेश कर सकेंगे। इसी तरह से तेलीबांधा, आरंग, मंदिर हसौद, अभनपुर, राजिम-गरियाबंद की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग तय करने के साथ वाहन पार्क करने अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाया गया है।

यहां से नहीं जा सकेंगे मध्यम और भारी मालवाहक वाहन

श्री शिवमहापुराण कथा के दौरान सेक्टर 30 आइडीटीआर ग्राम तेंदुआ से कार्यक्रम स्थल की ओर, तामासिवनी-बिरबिरा-गनौद मार्ग में ग्राम बिरबिरा से गनौद की ओर और नया रायपुर में ग्राम पलौद चौंक से ग्राम गनोैद की ओर मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रखा गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; विभिन्न विधा की 33 विप्र महिलाओं को दिया गया महिला शिखर सम्मान

    0 वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रोचक बनाया रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा प्रतिवर्षानुसार नवरात्रि के पावन अवसर…

    गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह ओड़ान में सीएम साय शामिल होंगे, 35 जोड़ा परिणय सूत्र में बंधेगे

    बलौदाबाजार , पलारी के बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव (गोंड )समाज तुरतुरिया माता महासभा लवन एवं चक ओड़ान के सयुक्त तत्वधान में 22 मार्च 2026 दिन रविवार को गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां