AIRPORT;उत्कृष्ट यात्री सेवा में रायपुर एयरपोर्ट का आठवां स्थान, यात्रियों के फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट

रायपुर, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को उत्कृष्ट यात्री सेवा एवं सर्विस क्वॉलिटी के लिए देशभर में आठवां स्थान मिला है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) द्वारा किए सर्वे के आधार पर रायपुर को ईस्टर्न रीजन में दूसरा स्थान दिया गया है। पहले स्थान पर कोलकाता एयरपोर्ट को रखा गया है।

बता दें कि यात्रियों के फीडबैक के आधार पर एएसक्यू द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई थी। सर्वे में 33 प्रमुख बिन्दुओं को शामिल किया गया था, इसमें एयरपोर्ट के टर्मिनल, साफ-सफाई, पानी, बैठक व्यस्था, फूड स्टॉल, यात्री सुविधाएं और कर्मचारियों के व्यवहार को शामिल किया गया था। साथ ही तकनीकी मामलों में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, साइन बोर्ड, टर्मिनल भवन में चलने की दूरी, चेकिंग काउंटर, पार्किंग क्षेत्र, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को शामिल किया गया था।

वर्ष 2022 में भी सर्विस क्वालिटी के क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद विमानतल ने देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल, मोंट्रियल(कनाडा) द्वारा किए गए इस सर्वे में पूर्वी क्षेत्र में रायपुर विमानतल पहले स्थान पर रहा था और दुनिया भर में 36वीं रैंक रहा।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा