BJP; विधायकों ने वेतन बढ़ोतरी पर CM मांझी से की पुनर्विचार की मांग, जनता का सम्मान जरूरी

भुवनेश्वर. बीजेपी विधायक दल की बैठक में सदस्यों ने वेतन बढ़ोतरी पर CM मांझी से की पुनर्विचार की मांग की है। उनका मानाना है कि जनता की भावनाओं का सम्मान जरूरी है. पार्टी के राज्य मुख्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री मोहन मांझी, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत सभी मंत्री और पार्टी के विधायक भी मौजूद रहे.

गुरुवार को बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री मोहन माझी से विधायकों की सैलरी में हाल ही में की गई बढ़ोतरी पर फिर से विचार करने का आग्रह किया. विधायकों ने कहा कि इस फैसले पर जनता की भावनाओं और लोगों की राय का सम्मान किया जाना चाहिए. यह मुद्दा बीजेपी विधायक दल की बैठक में उठाया गया. विधायकों ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री के सामने अपने विचार रखे और फैसले की समीक्षा करने की मांग की.

स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि “सदन में मौजूदा और पूर्व विधायकों के प्रस्तावित वेतन वृद्धि और भत्तों पर विस्तार से चर्चा हुई है. लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बीजेपी के सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री मोहन माझी से इस फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है.” बता दें विधायकों की वेतन वृद्धि को लेकर आम जनता में खासी नाराजगी देखी गई है। पूर्व सीएम पटनायक ने मात्र एक रुपये वेतन लेने काऐलान किया है.

सूत्रों के अनुसार बैठक में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की राजनीतिक रणनीति समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. विधायकों ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार तथा पार्टी के ढांचे के बीच बेहतर समन्वय बनाने के तरीकों पर विचार किया.इस बीच मुख्यमंत्री के हाल ही में नई दिल्ली दौरे से लौटने के बाद इस बात पर भी चर्चा हुई कि केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से कैसे लागू किया जाए.

  • Related Posts

    POLITICS;‘छत्तीसगढ़ की कमान दिल्ली-नागपुर के हाथ में’, बृजमोहन-IAS विवाद पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा आरोप

    रायपुर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और आईएएस अमित कटारिया का विवाद राजनीतिक रंग लेने लगा है। बताया जाता है कि सांसद अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया पर फोन…

    PROTEST; लोअर पीएमजी पर छात्र कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

    भुवनेश्वर, स्कूली पाठ्यपुस्तकों में गंभीर त्रुटियों और गतियों को लेकर ओडिशा की राजनीति गरमा गई है। रविवार को राजधानी भुवनेश्वर स्थित लोअर पीएमजी पर ओडिशा छात्र कांग्रेस के सदस्यों ने राज्य…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र